भारत

उड़ीसा में 28 विधानसभा सीटों पर भी कल वोट डाले जाएंगे

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में ओडिशा में कल कालाहांडी, कोरापुट, नबरंगपुर और बहरामपुर सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन क्षेत्रों के अंतर्गत विधानसभा की 28 सीटों पर भी कल मतदान होगा। लोकसभा की इन चार सीटों के लिए 37 और विधानसभा की 28 सीटों के लिए 243 उम्‍मीदवार मैदान में है। चुनाव को लेकर राज्‍य में राजनीतिक गतिविधियां जोरों पर हैं।

ओडिशा की 147 विधानसभा सीटों में से, पहले चरण में 28 विधानसभा सीटों पर कल मतदान होगा। इस चरण में 62 लाख 87 हजार मतदाता विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे। इन विधानसभा क्षेत्रों में, कालाहांडी लोकसभा सीट की धरमगढ़ विधानसभा सीट में सबसे अधिक जनसंख्या है। वहीं, कोरापुट ज़िले की लक्ष्मीपुर सीट पर सबसे कम, लगभग 1 लाख 74 हजार मतदाता हैं, जबकि गंजाम ज़िले के बेरहामपुर विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 17 उम्मीदवार, चुनाव मैदान में हैं। सबसे कम तीन उम्मीदवार, झारीगांव, नबरंगपुर और दाबूगांव निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं।

Editor

Recent Posts

योग महोत्सव-2026 के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के लिए 75 दिनों की उलटी गिनती शुरू

आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) ने आज महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले…

3 घंटे ago

हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना मालदीव की राजधानी माले तट पहुंचा

हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना…

4 घंटे ago

दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों का ‘जहां है, जैसा है’ के आधार पर नियमितीकरण

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में एक प्रेस…

5 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के 39वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (आईजीएनओयू -…

5 घंटे ago

वित्तीय सेवा विभाग सचिव ने बैंक ऑफ बड़ौदा के एआई-संचालित बहुभाषी संवाद मंच ‘बॉब संवाद’ का शुभारंभ किया

वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग सचिव एम. नागराजू ने 28 मार्च, 2026 को मुंबई…

6 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली स्थित अपने परिसर में खाद्य एवं पोषण अधिकार पर कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन हाइब्रिड मोड में किया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने नई दिल्ली स्थित अपने परिसर में खाद्य एवं पोषण अधिकार…

6 घंटे ago