कोलकाता में छात्र संगठन नबन्ना अभियान रैली निकालने पर आमादा हैं। पुलिस ने रैली की मंजूरी प्रदान नहीं की है। फिर भी, छात्र संगठन-पश्चिम बंगाल छात्र समाज और संग्रामी जोथा मंच ने पुलिस की अनुमति के बिना रैली का आयोजन करने की घोषणा की है। उन्होंने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की एक डॉक्टर के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की है।
पश्चिम बंगाल पुलिस ने दावा किया है कि उन्हें इस आशय की विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली है कि शरारती तत्व प्रदर्शनकारियों के बीच मिलकर रैली के दौरान हिंसा और अव्यवस्था फैलायेंगे। राज्य सरकार ने बी एन एस एस की धारा- 163 के अंतर्गत नबन्ना के निकट पहले ही निषेधाज्ञा लागू कर दी है। इसके अनुसार पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी है।
कोलकाता पुलिस ने शहर की सड़कों पर छह हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किये हैं। कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए 19 स्थानों पर बैरिकेड लगाए गए हैं। विभिन्न स्थानों पर करीब 26 पुलिस उपायुक्त तैनात किये गए हैं। कई शैक्षणिक संस्थानों ने आज अवकाश की घोषणा की है अथवा ऑनलाइन कक्षा लगाने का फैसला किया है। राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने राज्य सरकार से कहा है कि वे रैली को दबाने के लिए बल प्रयोग न करें।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर आज नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेने के लिए…
भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकों को सीमा पार लेनदेन को तेज करने के निर्देश दिए…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर…
असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न…
गृह मंत्रालय के 'वतन को जानो' कार्यक्रम में भाग लेने वाले जम्मू-कश्मीर के 250 सदस्यीय…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनरल फान वान जियांग को सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ वियतनाम के…