भारत

पश्चिम बंगाल पुलिस ने कोलकाता के लॉ कॉलेज में कथित दुष्‍कर्म मामले में आज एक सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल पुलिस ने कोलकाता के लॉ कॉलेज में कथित दुष्‍कर्म मामले में आज एक सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया है। उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पहले, कोलकाता पुलिस ने कॉलेज के एक पूर्व छात्र सहित तीन छात्रों को गिरफ्तार किया था। खबरों के अनुसार अभियुक्‍त पश्चिम बंगाल में सत्‍ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस से जुडे हैं। तीनों को मंगलवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले के खिलाफ विपक्षी दलों ने आज कोलकाता में विरोध प्रदर्शन किया।

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार की आलोचना की है। नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कोलकाता के लॉ कॉलेज में दुष्‍कर्म की भयावह घटना से पूरा देश दुखी है।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

6 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

6 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

8 घंटे ago