Defence News

भारत-रूस अंतर-सरकारी सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग आयोग के कार्यकारी उप-समूह ने नई दिल्ली में अपनी तीसरी बैठक आयोजित की

भारत-रूस अंतर-सरकारी सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग आयोग (IRIGC-M&MTC) के सैन्य सहयोग योजना निर्माण विषय पर गठित कार्यकारी उप-समूह ने 23-24 जुलाई, 2024 को नई दिल्ली में अपनी तीसरी बैठक आयोजित की। चर्चा में, मौजूदा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग व्यवस्था के दायरे में नई पहलों पर विचार-विमर्श करते हुए दोनों पक्षों के बीच वर्तमान में चल रहे रक्षा संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

कार्यकारी उप-समूह बैठक मुख्यालय, एकीकृत रक्षा स्टाफ (एचक्यूआईडीएस) और रूसी संघ के रक्षा मंत्रालय के अंतर्राष्ट्रीय सैन्य सहयोग मुख्य निदेशालय के बीच स्थापित एक मंच है, जिसका उद्देश्य परिचालन स्तर पर नियमित वार्ता के माध्यम से देशों के बीच रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाना है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल गुजरात के बनासकांठा में पीएम-किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 24वीं…

10 घंटे ago

इंडिया पोस्ट और यूटीआई म्यूचुअल फंड ने पैन-इंडिया केवाईसी सत्यापन सेवाओं का विस्तार करने के लिए अपनी साझेदारी को मजबूत किया

इंडिया पोस्ट (डाक विभाग) और यूटीआई म्यूचुअल फंड ने देश भर में निवेशकों की पहुंच…

10 घंटे ago

एनएचआरसी ने कोलकाता में पुलिस द्वारा तीन लोगों की अर्धनग्न अवस्था में परेड करने की सूचना पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उस मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है जिसमें पुलिस…

10 घंटे ago

आईएनएस त्रिशूल ने इटली के सिवितावेचिया में अपनी पोर्ट कॉल का समापन किया

भारतीय नौसेना के जहाज त्रिशूल ने भूमध्य सागर में अपनी मौजूदा परिचालन तैनाती के हिस्से…

12 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) की महापरिषद की 93वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकार करने तथा देश में…

13 घंटे ago

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ कमजोर होकर कम गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल गया

चक्रवाती तूफान अर्नब कमजोर होकर निम्‍न दवाब में बदल गया है, लेकिन अगले 24 घंटे…

14 घंटे ago