केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज साओ पाउलो में ब्राज़ील के प्रतिष्ठित कृषि व्यापार समुदाय के 27 सदस्यों से विस्तृत बातचीत की। यह वार्ता भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के दृष्टिकोण और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने की नीति के अंतर्गत आयोजित की गई।
इस संवाद में भारत और ब्राज़ील के बीच कृषि व्यापार को बढ़ावा देने, बेहतर उत्पादन तकनीकों का आदान-प्रदान, खाद्य प्रसंस्करण की उन्नत तकनीकों को अपनाने, बायो फ्यूल और बायोएनर्जी के उत्पादन में सहयोग, तकनीकी नवाचार और आपूर्ति श्रृंखला के एकीकरण जैसी संभावनाओं पर गहन चर्चा की गई।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत और ब्राज़ील के संयुक्त प्रयास वैश्विक खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने ब्राज़ील की कृषि में मशीनों के व्यापक उपयोग, विशेषकर कपास और सोयाबीन की कटाई की सराहना की और इन क्षेत्रों में सहयोग की आशा व्यक्त की।
ब्राज़ील के चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान में भारत-ब्राज़ील कृषि व्यापार 2-3 बिलियन डॉलर का है, जबकि इसकी क्षमता 15-20 बिलियन डॉलर तक पहुँचने की है। ब्राज़ील मुख्यतः उर्वरक, सोयाबीन, खाद्यान्न फसलें, चीनी, माँस और सब्जियाँ निर्यात करता है।
ब्राज़ील के पूर्व कृषि मंत्री ने उल्लेख किया कि जहाँ आज से लगभग 50 वर्ष पूर्व ब्राज़ील अपने कुल खाद्य पदार्थों का 30% आयात करता था, वहीं आज यह देश 500 बिलियन डॉलर मूल्य का कृषि निर्यात करता है। शिवराज सिंह चौहान ने ब्राज़ील के कृषि समुदाय को भारत आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि यह आपसी अनुभवों और तकनीकी साझेदारी को और प्रगाढ़ करने का अवसर होगा।
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…
सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…
जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…