भारत

EPFO की 16वीं क्षेत्रीय समीक्षा बैठक दिल्ली में आरंभ हुई

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की 16वीं क्षेत्रीय समीक्षा बैठक का आरंभ 30 अप्रैल 2024 को सचिव (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय) सुमिता डावरा ने केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (सीपीएफसी) नीलम शमी राव, संयुक्त सचिव (श्रम और रोजगार मंत्रालय) आलोक मिश्रा और ईपीएफओ के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया।

इस बैठक का उद्देश्य पिछले एक वर्ष के दौरान हुई प्रगति पर विचार करना, सफलता के क्षेत्रों की पहचान करना, सुधार के संबंध में चर्चा करना और चालू वर्ष 2024-25 के लक्ष्यों के साथ-साथ प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों की पहचान करना था। इस बैठक में क्षेत्रों ने अपने सर्वोत्तम अनुभव साझा किए और अन्‍य क्षेत्रों को उनका अनुसरण करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

सचिव (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय) सुमिता डावरा ने अपने लाखों सदस्यों की सामाजिक सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं के प्रबंधन की दिशा में सबसे बड़े सामाजिक सुरक्षा संगठनों में से एक होने के नाते ईपीएफओ के अवसर और उत्‍तरदायित्‍व पर बल दिया। उन्होंने इस वर्ष ईपीएफओ के लिए प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों पर भी जोर दिया, जिनमें सामाजिक सुरक्षा का विस्तार, दावों का तेजी से निपटान, दावा अस्वीकृति में कमी, संशोधित आईटी प्रणालियों, पेंशन और नियोक्ताओं के लिए व्यापार करने में आसानी शामिल है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दावों पर कार्रवाई करने से लेकर डिजिटल सेवाओं के विस्तार तक, संचालन के हर पहलू को यह सुनिश्चित करने के लिए अनुकूलित किया जाना चाहिए कि ईपीएफओ अपने हितधारकों की जरूरतों को प्रभावी ढंग से और कुशलतापूर्वक पूरा कर रहा है। उन्होंने अग्रिम दावों के स्‍वत: निपटान के क्षेत्र में ईपीएफओ की ओर से किए गए प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने ईपीएफओ में केंद्रीकृत आईटी सक्षम डेटा बेस प्रणाली, सदस्यों के लिए सार्वभौमिक खाता संख्या आधारित एकल खाता, दावा निपटान प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए प्रक्रिया प्रवाह का स्वचालन (ऑटोमेशन), बेहतर सेवा वितरण के लिए दावों की शुरुआत में पात्रता की जांच और ईपीएफओ के किए गए प्रयासों व सदस्यों की बेहतर समझ के लिए अस्वीकृति टिप्पणियों को सटीक व सरल बनाए जाने को रेखांकित किया। उन्होंने आगे औसत शिकायत निपटान अवधि को काफी कम करने और लगभग सभी दावों को निर्धारित समयसीमा के भीतर निपटारा करने के लिए ईपीएफओ की सराहना कीं। श्रम और रोजगार मंत्रालय की सचिव ने पिछले एक साल में किए गए अच्छे कार्य के लिए ईपीएफओ टीम को बधाई दीं और इसे भविष्य में भी जारी रखे जाने को लेकर अपनी शुभकामना व्यक्त कीं।

केंद्रीय भविष्य निधि की आयुक्त (ईपीएफओ) नीलम शमी राव ने यह देखने के लिए कि पिछले वित्तीय वर्ष में किन उपलब्धियों को प्राप्त किया गया है व क्या कमियां हैं और इसके साथ रिटर्न अस्वीकृति अनुपात की चिंता को औपचारिक रूप देने के लिए संगठन के अल्पकालिक और दीर्घकालिक लक्ष्यों पर जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष में किए गए अच्छे कार्यों के लिए सभी को बधाई दीं।

संयुक्त सचिव (श्रम और रोजगार मंत्रालय) आलोक मिश्रा ने बताया कि ईपीएफओ हमारे देश की सामाजिक सुरक्षा प्रणाली के मूल में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने आगे अनुसंधान और अध्ययन के केंद्र के रूप में पीडीयूएनएएसएस की बड़ी भूमिका पर जोर दिया।

Editor

Recent Posts

आज है विश्‍व तपेदिक दिवस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इसे अपने संदेश में बताया गंभीर जन स्वास्थ्य चुनौती

आज विश्‍व तपेदिक दिवस है। इसका उद्देश्‍य तपेदिक के विनाशकारी स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक परिणामों…

1 घंटा ago

पहली राष्ट्रीय इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 आज से भुवनेश्वर में शुरू होगी

भुवनेश्‍वर के कलिंगा स्‍टेडियम में आज पहली राष्‍ट्रीय इंडोर एथलेटिक्‍स प्रतियोगिता शुरू होगी। इसके साथ…

2 घंटे ago

125 लोगों को ले जा रहा कोलंबिया का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त; बचाव अभियान जारी

दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया में उड़ान भरने के कुछ समय बाद एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो…

2 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में पहली पूरक मतदाता सूची प्रकाशित की

निर्वाचन आयोग ने कल रात पश्चिम बंगाल में एस.आई.आर. के बारे में न्‍यायालय के निर्णय…

2 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से टेलीफोन पर बात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से टेलीफोन…

2 घंटे ago

रूस असैन्‍य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का सबसे महत्वपूर्ण साझेदार: डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2047 तक अपनी…

13 घंटे ago