अंतर्राष्ट्रीय

दूसरा अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध मीडिया सम्मेलन 11 सितंबर को दिल्ली में आयोजित होगा

अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी) और विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन (वीआईएफ) “टकराव से बचने और सतत विकास के लिए विचारशील संचार” विषय पर दूसरे अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध मीडिया सम्मेलन का आयोजन करने जा रहे हैं। भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया इस सम्‍मेलन में मुख्य अतिथि होंगे। इस अनूठे कार्यक्रम का आयोजन 11 सितंबर, 2024 को वीआईएफ, नई दिल्ली में होगा। वीआईएफ के अध्यक्ष गुरुमूर्ति इस अवसर पर मुख्य भाषण देंगे। इस कार्यक्रम में 18 देशों के मीडिया प्रतिनिधि भाग लेंगे।

दूसरे अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध मीडिया सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य इस बात पर ध्यान केंद्रित करना होगा कि वैश्विक संकटों को दूर करने और मीडिया संस्थानों के प्रति भरोसा बढ़ाने के लिए बौद्ध शिक्षाओं को आधुनिक मीडिया व्‍यवहारों में कैसे शामिल किया जा सकता है। सम्मेलन का उद्देश्य नैतिक पत्रकारिता को बढ़ावा देना, विचारशील संचार को बढ़ावा देना और पूरे एशिया में बौद्ध मीडिया पेशेवरों का एक नेटवर्क स्थापित करना है।

प्रथम सम्मेलन में 12 विभिन्न देशों के बौद्ध पत्रकारों और मीडिया दिग्‍गजों सहित लगभग 150 प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा मीडिया कार्यकलापों में बौद्ध सिद्धांतों को एकीकृत करने के लिए एक मजबूत आधारशिला रखी।

Editor

Recent Posts

सरकार ने गेहूं और धान की खरीद में कमीशन की दरों में संशोधन को मंजूरी दी

भारत सरकार ने उन आढ़तियों और सहकारी समितियों को दिए जाने वाले कमीशन की दरों…

3 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जर्मनी, स्लोवाकिया, ग्रीस और नीदरलैंड के विदेश मंत्री से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल, स्लोवाकिया के…

3 घंटे ago

अफगानिस्तान: काबुल में अस्‍पताल पर पाकिस्तानी हवाई हमले में 400 लोगों की मौत, 250 घायल

अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल में कल रात एक अस्पताल पर हुए पाकिस्तानी हवाई हमले में…

3 घंटे ago

सरकार ने ईरान में रह रहे भारतीयों से कहा- दूतावास से समन्वय किए बिना ईरान की सीमा पार ना करें

ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को कड़ी सलाह दी…

3 घंटे ago

सरकार ने सस्ती एलपीजी के लिए तेल कंपनियों को 2025-26 में दिया 30 हजार करोड़ रुपये मुआवजा

सरकार ने उपभोक्ताओं को सस्ती एलपीजी उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2025-26 में तेल विपणन…

14 घंटे ago

बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी

बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 राज्‍यसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। 26…

19 घंटे ago