आज का अखबार हिंदी 11 मई 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा रिहाई के आदेश के बाद जमानत मिलने की खबरें सभी अखबारों में है। हिन्‍दुस्‍तान ने इसे चुनावी बेल बताते हुए लिखा है- प्रचार करेंगे, ऑफिस नहीं जा सकेंगे, 2 जून को करना होगा आत्‍मसमर्पण।

दिल्‍ली एनसीआर में कल आई आंधी और बारिश को पंजाब केसरी सहित सभी अखबारों ने सचित्र देते हुए लिखा है- सडकों पर लम्‍बा जाम लगा, नौ उडानें करनी पडी डाइवर्ट।

नवभारत टाइम्‍स को उम्‍मीद है कि आज और कल भी आंधी और हल्‍की बारिश होगी। पत्र ने आगे लिखा है- करीब सात दिन के बाद प्रदूषण सामान्‍य रहा।

उधर, राष्‍ट्रीय सहारा ने उत्‍तर भारत में जारी भीषण गर्मी पर लिखा है- स्‍वास्‍थ्‍य विभाग अलर्ट, हीट वेव से हीट स्‍ट्रोक के मामले में वृद्धि। पत्र ने जानकारी दी है कि जब पसीना आना बंद हो जाता है तब शरीर में बढने वाला तापमान हानिकारक हो तो है और ऐसे में डॉक्‍टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए।

दिल्‍ली हाईकोर्ट का यह निर्देश कि मानदंडों का उल्‍घंन करने वाले कोचिंग सेंटरों को बंद किया जाए राष्‍ट्रीय सहारा में है। पत्र आगे लिखता है- हाईकोर्ट ने एमसीडी और डीडीए को दिए सख्‍त निर्देश।

अक्षय तृतीया के अवसर पर कल केदारनाथ धाम के कपाट खुलने को दैनिक भास्‍कर सहित सभी अखबारों ने सचित्र दिया है। पत्र कहता है- कडाके की ठंड के बीच भक्‍तों में उत्‍साह की गर्मी, चार धाम यात्रा शुरू। पहले ही दिन रिकॉर्ड टूटा, 32 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन।

एयर इंडिया एक्‍सप्रेस की 75 और उडानें हुई रद्द शीर्षक से दैनिक जागरण लिखता है- एयर लाइन ने कल तक परिचालन सामान्‍य होने की उम्‍मीद जताई।

अमर उजाला की खास खबर है- लाल चौक अब दशहत का बाजार नहीं, सजती है सैलानियों की महफिल, देर रात तक पर्यटकों का रहता है जमावडा। पत्र ने झरनों और रंग-बिरंगी रौशनी के बीच सैलफी प्‍वॉइंट का चित्र भी दिया है।

साइबर अपराध से निपटने के लिए एकजुट हो सरकारी एजेंसियां हरी भूमि में है। पत्र के अनुसार धोखेबाजों के नेटवर्कों को नष्‍ट कर डिजिटल खतरों से बचाया जाएगा।

अमर उजाला की सुर्खी है- साइबर अपराधों पर दूरसंचार विभाग और गृह मंत्रालयों ने कसा शिकंजा। बीस लाख कनेक्‍शनों की होगी जांच। संदिग्‍ध संदेश भेजने में लिप्‍त 52 संस्‍थाएं काली सूची में।

राजस्‍थान पत्रिका ने बडे मिशन की तैयारी शीर्षक से लिखा है- रहे न रहे हम दुनिया के दो सौ 75 भाषाएं हमेशा रहेगी चांद पर। पत्र के अनुसार युनेस्‍को ने जापान की एक कंपनी के साथ बनाई योजना।

दैनिक भास्‍कर ने स्‍वच्‍छ अं‍तरिक्ष शीर्षक से लिखा है- अंतरिक्ष का कचरा साफ करेंगे स्‍टार्टअप। ऑटो पैराशूट, रोबोटिक आर्म और खास स्‍पेसक्राफ्ट से 25 हजार बेकार पडे उपग्रह हटाने की तैयारी।

Editor

Recent Posts

रक्षा सचिव ने वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (DSSC) के 81वें स्टाफ कोर्स के दीक्षांत समारोह में भाग लिया

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी)…

5 घंटे ago

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक 10 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक…

6 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने 1999 के कारगिल युद्ध के नायक कर्नल सोनम वांगचुक (एमवीसी) के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महावीर चक्र से सम्मानित और 1999 के कारगिल युद्ध के…

6 घंटे ago

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ है, महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश के स्वतंत्रता…

7 घंटे ago

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए संकल्‍प पत्र जारी किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल…

7 घंटे ago

भारत और अमरीका ‘पैक्स सिलिका’ के अंतर्गत सहयोग बढ़ाने और व्यापक आर्थिक तथा तकनीकी संबंधों को विस्तार देने पर सहमत हुए

भारत और अमरीका पैक्स सिलिका के अंतर्गत सहयोग को बढ़ाने और एआई तथा महत्वपूर्ण खनिजों…

7 घंटे ago