आज का अखबार हिंदी 18 जुलाई 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

चौरासी दिन में दस आतंकी हमलों में बारह जवानों की शहादत के बाद सेना का जम्‍मू रिजन में सबसे बडा सर्च ऑपरेशन सभी अखबारों की सुर्खी बना है। दैनिक भास्‍कर लिखता है- 24 आतंकियों का सफाया करने उतरे सात हजार जवान। जनसत्‍ता की सुर्खी है- गढचिरौली में मार गिराए बारह नक्‍सली।

प्राइवेट जॉब में कोटे से पीछे हटा कर्नाटक- नवभारत टाइम्‍स की खबर है। पत्र लिखता है- सौ प्रतिशत कन्‍नड आरक्षण का इंडस्‍ट्री में भारी विरोध, मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, फैसला अगली कैबिनेट में।

वहीं, हिन्‍दुस्‍तान ने हरियाणा में अग्निवीरों को दस प्रतिशत कोटा दिए जाने की खबर भी प्रकाशित की है। पत्र लिखता है- अग्निवीर के पहले बैच को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट, प्राथमिकता के आधार पर हथियार लाइसेंस मिलेंगे।

राजस्‍थान पत्रिका ने पेरिस ओलिम्पिक शीर्षक से एथलिटों की खबर प्रकाशित की है। पत्र लिखता है- अकेले दावेदारों पर उम्‍मीदवारों का भार, चार खेलों में भारत का सिर्फ एक-एक एथलिट ही प्रतिनिधित्‍व करने उतरेगा। वहीं, जनसत्‍ता की सुर्खी है- पेरिस ओलिम्पिक में अपना हूनर दिखाएंगे भारत के 117 खिलाडी।

वहीं, अमर उजाला ने मौसम पर सुर्खी बनायी है- बूंदाबांदी ने बढाई उमस, आज बारिश के आसार। पंजाब केसरी लिखता है- बारिश के बाद भी उमस से राहत नहीं, लोग हो रहे परेशान। राजधानी दिल्‍ली में भी उमस भरी गर्मी से परेशान लोग आज हो सकती है छिटपुट बारिश।

भूले-बिसरे दोस्‍तों से दोबारा जुडना फायदेमंद, वह अपेक्षा से ज्‍यादा मदद करते हैं और जीवन समृद्ध बनाते हैं, विशेषज्ञ बोले- प्रतिक्रिया की चिंता किए बिना मैसेज भेजे, पुरानी बातें साझा करें- दैनिक भास्‍कर की खबर है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

11 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

11 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

11 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

11 घंटे ago