दिल्ली आबकारी नीति से जुडे मामले में पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने को अखबारों ने महत्व दिया है। नवभारत टाइम्स ने दिल्ली उच्च न्यायालय का उल्लेख करते हुए लिखा है- सिसोदिया को बेल नहीं सबूतों को खतरा। लोकतांत्रिक सिद्धातों के साथ विश्वासघात का है मामला।
चुनाव से जुडी खबरें अखबारों के मुख पृष्ठ पर छाई हुई हैं। राष्ट्रीय सहारा ने वाराणसी में नारी शक्ति संवाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान को शब्द दिए हैं, शक्ति को बनाएगें महाशक्ति।
बिहार के सारण में चुनावी हिंसा में एक की व्यक्ति की मौत पर दैनिक भास्कर की सुर्खी है – वोटिंग के दूसरे दिन हिंसा, दो दिन के लिए इंटरनेंट सेवा बंद, वोटिंग के दिन शुरू हुआ था विवाद।
भारतीय रिजर्व बैंक की मासिक रिपोर्ट के हवाले से दैनिक जागरण का कहना है – देश के घरेलू हालात मजबूत लेकिन वैश्विक अनिश्चय से बडी चिंता, ग्रामीण बाजार में गैर-खाद्य उत्पादों की मांग बढी। पहले तिमाही में विकास दर साढे सात प्रतिशत रहने की संभावना।
दैनिक भास्कर चांदी के स्वर्णिम दिन शीर्षक से लिखता है – एक दिन में चांदी साढे छह हजार बढकर 92 हजार 873 रूपये प्रति किलोग्राम हुई सोना भी 74 हजार रूपये के पार। दुनिया में बढे अनिश्चय से सोने की मांग में तेजी।
नवभारत टाइम्स की बडी खबर है – भारत के बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज – बीएसई ने रचा इतिहास, दुनिया का पांचवा सबसे बडा शेयर बाजार बना। बीएसई का पूंजीकरण 50 खरब डॉलर के मुकाम पर।
निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…
देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…
नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटेरियल्स (एनसीबी) ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के साथ…
भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…