राजनीतिक दलों के अगले चरण के प्रचार के दौरान वायदे और आरोप तथा पलटवार अखबारों के पहले पन्ने में छाए हुए हैं। जनसत्ता, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और हरिभूमि ने निर्वाचन आयोग की राजनीतिक दलों को इस नसीहत को पहली खबर बनाया है कि धर्म और जाति के आधार पर प्रचार से बचे। राजस्थान पत्रिका ने लिखा है- ताना-बाना न बिगाडें स्टार प्रचारक।
देशबन्धु की बडी सुर्खी है- चुनाव से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिश, गुजरात से पकडे गए आईएसआईएस आतंकियों से पूछताछ में खुलासा।
दिल्ली में मतदान के दिन सुबह चार बजे से मेट्रो सेवा शुरू करने की घोषणा देते हुए नवभारत टाइम्स ने लिखा है- मतदान कर्मियों को मतदान केन्द्र तक पहुंचने में सहूलियत को देखते हुए सभी लाइनों पर मेट्रो सेवा चार बजे सुबह शुरू कर दी जाएगी। दैनिक जागरण ने लिखा है- मतदान के दिन बंद रहेंगे दिल्ली के बाजार।
जनसत्ता ने पहले पन्ने पर विश्लेषण शीर्षक से लिखा है-1996 के बाद लोकसभा चुनाव में इस बार सबसे अधिक आठ हजार तीन सौ साठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वर्ष-1996 में तेरह हजार नौ सौ बावन उम्मीदवारों ने चुनाव लडा था।
राजस्थान पत्रिका का शीर्षक है- गर्मी का सितम, राजस्थान समेत पांच राज्यों में रेड अलर्ट, पत्र लिखता है- नौतपा से पहले तंदूर जैसे तपे कई राज्य, पांच दिन तक राहत नहीं। पत्र ने बीकानेर में गर्म रेत पर पापड सेकने का चित्र दिया है।
दैनिक जागरण की खबर है- दक्षिण पूर्व एशिया बना संगठित साइबर ठगी का नया ठिकाना।
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…