आज का अखबार हिंदी 3 मई 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

चुनावी गतिविधियों और नेताओं के बयानों को आज अखबारों ने प्रमुखता दी है। राष्‍ट्रीय सहारा ने लिखा है- देश के दुश्‍मन कमजोर सरकार चाहते हैं, बोले पी एम मोदी। पत्र यह भी लिखता है- नहीं थम रहा‍ सिलसिला, एक और कांग्रेसी नेता ने छोडी पार्टी। वहीं दैनिक जागरण की खबर है- शीला दीक्षित के नाम पर नयी पार्टी बनायेंगे असंतुष्‍ट कांग्रेसी। दैनिक ट्रिब्‍यून ने कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का यह बयान दिया है- सरकार के काम पर वोट मांगिए।

नवभारत टाइम्‍स की सुर्खी है- यू पी के सी एम योगी आदित्‍यनाथ का डीप फेक वीडियो पोस्‍ट करने वाला गिरफ्तार।

अमर उजाला की खबर है- सुप्रीमकोर्ट ने बार एसोसिएशन ने एक तिहाई महिला आरक्षण देने का आदेश दिया। व्‍यवस्‍था इस वर्ष से ही प्रभावी होगी।

राजस्‍थान पत्रिका लिखता है- देश में एक साल में पांच प्रतिशत बढे नौकरीपेशा। वहीं हरिभूमि के शब्‍द हैं- यात्रा और पर्यटन क्षेत्र में दिहाडी नौकरियों में 14 फीसदी की वृद्धि।

वीर अर्जुन के वाणिज्‍य पन्‍ने की सुर्खी है- दो हजार रूपये के 97 दशमलव सात छह प्रतिशत नोट वापस आये।

अमर उजाला ने लापरवाही शीर्षक से लिखा है- अस्‍पतालों में ब्रेन डेड की अनदेखी के कारण अंगदान कम। दस लाख की आबादी पर केवल एक अंगदाता।

दैनिक भास्‍कर की यह खबर ध्‍यान आकर्षित करती है- हरे भरे इलाके में घर हो तो एंग्‍जाइटी और डिप्रेशन का जोखिम 71 प्रतिशत तक कम।

जनसत्‍ता के खेल पन्‍ने की सुर्खी है- भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पांच ट्वेंटी ट्वेंटी अंतर्राष्‍ट्रीय मैचों की श्रृंखला में तीन-शून्‍य की अजेय बढत बनाई।

देशबंधु ने मौसम विभाग के हवाले से लिखा है- इस महीने दिल्‍ली यूपी समेत कई राज्‍यों में पूरे महीने सताएगी गर्मी। मौसम विभाग ने शुक्रवार तक देश के दक्षिणी हिस्‍सों में भीषण गर्मी जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अगले पांच दिन के दौरान महाराष्‍ट्र, रायलसीमा, गुजरात, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश तथा रविवार तक मध्‍य भारत में लू की स्थिति बने रहने की आशंका है। इस बीच, केरल में लू की चेतावनी और बढते तापमान के बीच शैक्षणिक संस्‍थान सोमवार तक बंद कर दिए गए हैं। लोगों से सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बाहर धूप में न जाने की सलाह दी गई है।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

12 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

14 घंटे ago