आज का अखबार हिंदी 6 मई 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

कल तीसरे चरण का प्रचार अभियान थमने और मंगलवार को 93 सीटों पर होने वाले मतदान को अधिकांश अखबारों ने आज बडी सुर्खी बनाया है- हिन्‍दुस्‍तान के शब्‍द हैं- शोर थमने से पहले जमकर जोर लगाया। देशबन्‍धु ने लिखा है- बारह राज्‍यों में फैली हैं 93 सीटें, अमर उजाला ने सबसे ऊपर लिखा है- कल के मतदान से अमित शाह, शिवराज सिंह, सिन्‍धिया, बघेल, दिग्‍विजय सिंह और सुप्रि‍या सुले जैसे बडे नेताओं के राजनीतिेक भाग्‍य का फैसला होगा।

इस चरण के प्रचार में सभी दलों के आरोप प्रत्‍यारोप, पलटवार और जमकर जोर लगाने की खबरे रोचक शीर्षकों के साथ अखबारों में छाई हुई हैं। जम्‍मू-कश्‍मीर के पुंछ जिले में वायु सेना के काफिले पर हुए हमले का शक लश्कर-ए-तैएबा लश्‍करे-तएबा पर-लिखा है नवभारत टाइम्‍स ने, जनसत्‍ता लिखता है- आंतकवादियों की तलाश जारी, कई लोग हिरासत में। नवभारत टाइम्‍स ने उत्‍तराखंड में जंगल की आग से अबतक पांच लोगों की मौत होने की खबर के साथ लिखा है-अल्‍मोडा के दूनागिरी मंदिर तक लपटे।

उधर, राजस्‍थान पत्रिका ने लिखा है- लोग गर्मी से राहत के लिए पहाडों का रूख कर रहे हैं। दैनिक जागरण ने लिखा है- दिल्‍ली वाले सडकों पर कर रहे हैं यातायात नियमों को दर-कि‍नार, खतरे में डाल रहे हैं जान। राजस्‍थान पत्रिका ने जय व‍िज्ञान शीर्षक से लिखा है- नीदरलैंड्स के विश्‍वविद्यालय के शोधकर्ताओं का कमाल मंगल ग्रह जैसी मिट्टी मिली तो वैज्ञानिकों ने एक साथ उगा दिए टमाटर, मटर और गाजर। नासा ऐसी क्षमताएं विकसित कर रहा है कि मंगल पर भोजन विकल्‍प तलाशे जा सके।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

8 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

9 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

9 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

11 घंटे ago