वायरल न्यूज़

आज का अखबार हिंदी 7 जून 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

सभी अखबारों ने केन्‍द्र सरकार में गठन को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। दैनिक भास्‍कर ने लिखा है – मोदी की शपथ 9 को, मंत्रालयों पर मथन। राजस्‍थान पत्रिका लिखता है- भाजपा के मैराथन मंथन में फॉमूले पर हुआ विचार, टॉप फॉर पर समझौता नहीं। गृह, रक्षा, वित्‍त और विदेश मंत्रालय को भाजपा अपने पास रखेगी। पत्र लिखता है- निर्वाचित सांसदों की सूची सौपी, आदर्श आचार संहिता  समाप्‍त।  दैनिक जागरण ने सरकार गठन में जदयू का पक्ष दिया है- अग्निपथ योजना की समीक्षा और समान नागरिका संहिता पर राज्‍यों से वार्ता के पक्ष में जदयू। राष्‍ट्रीय स्‍तर पर जातिगत जनगणना कराने की भी इच्‍छा जताई। शपथ ग्रहण से पहले अग्निपथ पर एनडीए – लिखता है नवभारत टाइम्‍स। जेडीयू ने कहा लोगों में अग्निवीर स्‍कीम को लेकर नाराजगी। हिन्‍दुस्‍तान मोदी 3.0 शीर्षक से लिखता है – एनडीए आज दावा पेश करेगा। दिनभर बैठकों का दौर, भाजपा शासित सभी राज्‍यों के सीएम दिल्‍ली तलब। पंजाब केसरी ने लिखा है- भाजपा निभाएगी गठबंधन धर्म। गैर जरूरी मांगों पर नहीं झुकेंगे।  राष्‍ट्रीय सहारा ने बताया है – नई लोकसभा में आधे से ज्‍यादा नए चेहरे। 280 नवनिर्वाचित सदस्‍य पहली बार सदन में प्रवेश करेंगे।लोकसत्‍य ने लिखा है – नए चुने गए सांसदों में से 251 पर क्रिमिनल केस। इनमें 27 सांसदों को अलग- अलग अदालतों से दोषी करार दिया जा चुका है।  जनसत्‍ता ने मतदान प्रतिशत पर गुणा भाग शीर्षक से लिखा है- जीत ही नहीं, जीत के अंतर पर भी असर। भाजपा के मत फीसद में कुछ गिरावट, कांग्रेस के मत प्रतिशत में मामूली बढोतरी।

दिल्‍ली जल संकट पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय के आदेश को अपनी सुर्खी बनाते हुए राष्‍ट्रीय सहारा ने लिखा है – हिमाचल आज से दिल्‍ली को देगा अतिरिक्‍त पानी।

शीर्ष अदालत ने कहा – हिमाचल से आने वाले पानी के प्रवाह को सुगम बनाए हरियाणा। दैनिक ट्रिब्‍यून की खबर ध्‍यान आकर्षित करती है- सीआरपीएफ में पहली बार खानसामों, जलवाहकों की पदोन्‍नति। सीआरपीएफ के 85 वर्ष के इतिहास में पहली बार कुल 2600 खानसामों और जलवाहकों को पदोन्‍नत किया गया।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने AIIMS राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान, राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को…

3 घंटे ago

NCS पोर्टल के माध्यम से रोजगार माध्यम बढ़ाने के लिए पोर्टर और गिगिन टेक्नोलॉजीज के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…

4 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बैंकॉक 2026 विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल को सम्मानित किया

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…

5 घंटे ago

NHRC उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की 16 अप्रैल को ऑनलाइन सुनवाई करेगा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…

6 घंटे ago

राष्ट्रीय कैडेट कोर ने कैडेटों के लिए राष्ट्रव्यापी साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…

6 घंटे ago