आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ जेल में बुरा बर्ताव किया जा रहा है। पार्टी के नेता संजय सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनसे कमरे में शीशे की खिडकी के उस पार से मिलने की अनुमति दी गई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बदले की भावना से राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि वे अरविंद केजरीवाल के प्रति द्वेष की भावना से काम कर रहे हैं। संजय सिंह ने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार का दबाव अरविंद केजरीवाल को नहीं तोड सकता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी की एक मात्र मंशा आम आदमी पार्टी को बर्बाद करने की है।
उत्तर प्रदेश आतंकरोधी दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लिए…
लोकसभा में आज अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा फिर से शुरू…
राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ तीन सौ अरब अमरीकी…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कल शाम ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची…
पश्चिम एशिया संघर्ष के दूसरे सप्ताह में पहुंचने के बीच होर्मुज जल-डमरू-मध्य से वाणिज्यिक जहाज़ों…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत के साथ जमीनी सीमा साझा…