IFFI 2024 में अभिनेता विक्रांत मैसी को ‘इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ पुरस्कार प्रदान किया गया

अभिनेता विक्रांत मैसी को गोवा में आयोजित 55वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के भव्य समापन समारोह में प्रतिष्ठित ‘इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारतीय सिनेमा में मैसी के असाधारण योगदान को मान्यता प्रदान करने वाला यह सम्मान गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत तथा सूचना और प्रसारण सचिव संजय जाजू द्वारा प्रदान किया गया।

इस सम्मान को स्वीकार करने के मौके पर दिए गए एक भावनात्मक संबोधन में, विक्रांत मैसी ने अपनी यात्रा के बारे में बताया और कहा, “यह मेरे लिए वास्तव में एक विशेष क्षण है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ऐसा सम्मान मिलेगा। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन फिल्म 12वीं फेल में मेरे किरदार की तरह ही हमें दोबारा शुरुआत करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं दिल से एक कहानीकार हूं। मैं ऐसी पटकथा चुनता हूं, जो मुझे आम लोगों की आवाज बनने का मौका दे। आप चाहे जहां से भी आते हों, अपने आप को, अपनी कहानियों को और अपनी जड़ों को अपनाएं। भारतीय फिल्म उद्योग सबसे शानदार उद्योगों में से एक है जिसका हिस्सा बनना चाहिए।”

विक्रांत मैसी की यात्रा इस बात का एक उल्लेखनीय प्रमाण है कि सपने और संघर्ष किसी को भी अविश्वसनीय ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। भविष्य के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए, उन्होंने कहा, “मेरे अभिनय कौशल के कई अनछुए पक्ष हैं, जिनमें से बहुत कुछ अभी भी सामने आना बाकी है। कृपया प्रतीक्षा करें और देखें।”

विक्रांत मैसी की प्रभावशाली फिल्मोग्राफी में दिल धड़कने दो (2015), ए डेथ इन द गंज (2016), लिपस्टिक अंडर माई बुरखा (2016), हाफ गर्लफ्रेंड (2017), डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे (2019), गिन्नी वेड्स सनी (2020) तथा साइंस फिक्शन रत्न कार्गो (2020) जैसी उल्लेखनीय फिल्में शामिल हैं। इनमें से प्रत्येक फिल्म ने उनकी बहुमुखी प्रतिभा और कला के प्रति उनके समर्पण को प्रदर्शित किया है, जिसके कारण उन्हें आलोचकों एवं दर्शकों की ओर से अपार प्रशंसा मिली है।

प्रामाणिक चित्रण और संबद्ध किरदारों के जरिए दर्शकों के साथ जुड़ने की इस अभिनेता की क्षमता ने उन्हें सिनेमा में आम आदमी की आवाज का सच्चा प्रतिनिधि बना दिया है। अब जबकि विक्रांत मैसी अभिनय के नए आयाम की तलाश रहे हैं, उनका योगदान भारतीय फिल्म उद्योग पर एक अमिट छाप छोड़ेगा।

Editor

Recent Posts

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…

50 मिनट ago

स्मार्ट पुलिस क्षमताओं को सशक्त करने के लिए टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (C-DOT) ने दिल्ली पुलिस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…

53 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आर के विश्वविद्यालय, राजकोट में “विकसित भारत युवा संवाद” को संबोधित किया

राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…

54 मिनट ago

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

4 घंटे ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

4 घंटे ago