बिज़नेस

Microsoft Outage के बाद आज देश में सभी हवाई अड्डों पर विमान संचालन प्रकिया सामान्‍य रूप से शुरू

नागर विमानन मंत्रालय ने बताया है कि सभी हवाई अड्डों पर विमान संचालन प्रक्रिया सामान्‍य रूप से शुरू हो गई है। माइक्रासॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्‍टम में गड़बड़ी के कारण कल उड़ानें प्रभावित हुई थीं। नागर विमानन राज्‍य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि सरकार हवाई परिचालन की लगातार निगरानी कर रही है। एयरलाइंस यह सुनिश्चित कर रही हैं कि यात्रा समायोजन और भुगतान का ध्‍यान रखा जाए।

कल ऑपरेशन में सभी जगह पर ब्रेक था। दिक्‍कतें आज भी थी, लेकिन आज माइक्रोसॉफ्ट का इशु भी सोल्‍व हो गया है। तो पहले जैसा ही सिड्यूल अभी पूरे देश में शुरू हो गया है। मुझे नहीं लगता अभी कोई दिक्‍कत यात्रियों को है। डीजीसीए का यही कारण है कि अभी सभी जगह पर ऑपरेशन समुथली शुरू हुआ है।

इस बीच, माइक्रोसॉफ्ट में सॉफ्टवेयर में कल हुई बड़े स्‍तर पर गड़बड़ी के बाद दुनियाभर में हवाई और स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही हैं। दुनिया भर में लाखों लोगों पर इसका असर पड़ा है। अमरीकी साइबर सुरक्षा कम्‍पनी क्राउड स्‍ट्राइक ने सॉफ्टवेयर अपडेट किया था और इसमें खामी आने के बाद माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्‍टम प्रभावित हुए थे। इससे दुनियाभर में बैंकिंग सेवा, अस्पतालों और हवाई संचालन पर बुरी तरह असर पड़ा। माइक्रोसॉफ्ट के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी सत्‍य नडेला ने कहा कि ग्राहकों को तकनीकी जानकारी मुहैया कराने और ऑनलाइन सुरक्षा के लिए क्राउड स्‍ट्राइक तथा उद्योग जगत संपर्क में हैं। इस बीच अमरीकी साइबर सुरक्षा कम्‍पनी क्राउड स्‍ट्राइक के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि गड़बड़ी को दूर कर लिया गया है और सभी सिस्‍टम को सुचारू रूप से काम करने में थोड़ा समय लगेगा।

इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि सरकार माइक्रोसॉफ्ट और उसके सहयोगियों के संपर्क में है।

Editor

Recent Posts

ईरान ने अमेरिका द्वारा पेश किए गए 15 सूत्रीय प्रस्ताव को खारिज किया

पश्चिम एशिया संघर्ष में शांति प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। ईरान ने अमेरिका द्वारा…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में स्थान दिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में…

7 घंटे ago

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

18 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

18 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

20 घंटे ago