अंतर्राष्ट्रीय

अबू धाबी में एयर एक्सपो 2024 की शुरूआत हुई

अबू धाबी में आज एयर एक्सपो 2024 की शुरूआत हुई। यह कार्यक्रम 19 से 21 नवंबर तक चलेगा। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में विमानन उद्योग के पेशेवर भाग लेंगे। एक्‍सपो का उद्घाटन यूएई के मंत्री शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान ने किया।

इस वर्ष के एक्सपो में विमानन उद्योग के टिकाऊ समाधानों पर बल दिया जा रहा है। यह इस क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के लिए यूएई की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस उद्योग से होने वाले कार्बन उत्‍सर्जन को कम करने के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी को प्रदर्शित किया गया है।

दुबई एयरशो के साथ अबू धाबी एयर एक्सपो 2024 अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी को बढ़ावा देने और टिकाऊ विमानन तकनीक को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभर रहा है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में स्थान दिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में…

4 मिनट ago

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

11 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

11 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

13 घंटे ago