भारत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी हुई

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 328 दर्ज किया गया और सुबह के समय ‘स्मॉग’ (प्रदूषण के कारण धुंध) की परत छाई रही।

वायु गुणवत्ता को चार विभिन्न चरणों में वर्गीकृत किया जाता है। पहला चरण ‘खराब’ (एक्यूआई 201-300), दूसरा चरण ‘बहुत खराब’ (एक्यूआई 301-400), तीसरा चरण ‘गंभीर’ (एक्यूआई 401-450) और चौथा चरण ‘अत्यंत गंभीर’ (एक्यूआई 450 से अधिक) श्रेणी का होता है।

द्वारका, रोहिणी, डीटीयू, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डा (टी 3), आईटीओ, मुंडका, नरेला, पटपड़गंज, शादीपुर, सोनिया विहार, वजीरपुर, अलीपुर, अशोक विहार, आया नगर, बुराड़ी, मंदिर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नजफगढ़ और नेहरू नगर राष्ट्रीय राजधानी के उन 24 इलाकों में शामिल हैं जहां बुधवार और बृहस्पतिवार की सुबह एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। आईएमडी ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई। विभाग ने अगले तीन दिनों तक आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

Editor

Recent Posts

केन्द्र सरकार ने गोवा सरकार और कोचीन पत्तन प्राधिकरण को पेंशन लेखांकन और प्रबंधन प्रणाली-संपन्न प्लेटफ़ॉर्म-सेवा प्रदान करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए

केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

7 घंटे ago

भारत और मोज़ाम्बिक के बीच संयुक्त रक्षा कार्य समूह (JDWG) की पांचवीं बैठक आयोजित हुई

भारत और मोज़ाम्बिक ने 1-2 अप्रैल, 2026 को मोज़ाम्बिक के मापुटो में संयुक्त रक्षा कार्य…

7 घंटे ago

सेल ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड विक्रय और उत्पादन के साथ अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने…

7 घंटे ago

NMDC ने अब तक का सबसे अधिक 53 मीट्रिक टन का ऐतिहासिक उत्पादन दर्ज किया

भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और खनन कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी)…

7 घंटे ago

रूस के संसदीय शिष्‍टमंडल ने आज संसद भवन में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की

रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडेरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के…

8 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने मालदा में SIR प्रक्रिया के दौरान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले में पश्चिम बंगाल प्रशासन की आलोचना की

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…

11 घंटे ago