अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका ने चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों, बैटरी, स्टील, सोलर सेल्स और एल्युमिनियम पर भारी शुल्क लगाया

अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों, बैटरी, स्‍टील, सोलर सेल्‍स और एल्युमिनियम पर भारी शुल्‍क लगा दिया है। उनका कहना है कि इससे यह सुनिश्चित होगा कि अमेरिकी श्रमिक अनुचित कारोबार प्रणालियों से प्रभावित नही हो रहे हैं। इनमें चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर सौ प्रतिशत शुल्‍क, सेमीकंडक्‍टर पर 50 प्रतिशत और इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी पर 25 प्रतिशत शुल्‍क शामिल है।

व्‍हाइट हाऊस के रोज गार्डन से राष्‍ट्र को किए गए अपने संबोधन में जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका किसी प्रकार की कार को खरीदना जारी रखेगा लेकिन यह इन कारों के लिए मार्केट को अनुचित तरीके से नियंत्रित करने की अनुमति चीन को कभी नही देगा।

उन्‍होंने कहा कि अमेरिका चीन से निष्‍पक्ष प्रतिस्‍पर्धा चाहता है ना कि विवाद। उन्‍होंने कहा कि वाशिंगटन अन्‍य किसी देश की तुलना में चीन के विरूद्ध 21वीं सदी की आर्थिक प्रतिस्पर्धा जीतने की स्थिति में है।

जो बाइडेन ने आरोप लगाया कि अमेरिकी सरकार ने वर्षो से चीनी कम्‍पनियों के कई उद्योगों में धन लगाया है। इनमें स्‍टील और एल्युमिनियम, सेमीकंडक्‍टर, इलेक्ट्रिक वाहन, सौर पैनल और ग्‍लव्स और मास्‍क जैसे प्रमुख स्‍वास्‍थ्‍य उपकरण शामिल हैं।

मौजूदा शुल्‍क वृद्धि चीनी उत्‍पादों में 18 बिलियन डॉलर की उगाही करेगी। इलेक्ट्रिक वाहन, स्‍टील और अल्‍युमिनियम तथा सोलर सेल्‍स पर शुल्‍क इस वर्ष से प्रभावी होगा तथा चिप्‍स पर शुल्‍क अगले वर्ष से प्रभावी होगा।

अमेरिकी ट्रेड प्रतिनिधि कैथरीन ताई ने कहा कि प्रशासन ने पेइचिंग को पूर्व अधिसूचना दे दी है।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

1 घंटा ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

1 घंटा ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

2 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

2 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

3 घंटे ago