अंतर्राष्ट्रीय

भारत-यूरोपीय संघ मुक्‍त व्‍यापार समझौते की घोषणा को प्रमुख अंतर्राष्‍ट्रीय मीडिया जगत ने व्‍यापक रूप से प्रचारित और प्रसारित किया

भारत-यूरोपीय संघ मुक्‍त व्‍यापार समझौते की घोषणा को प्रमुख अंतर्राष्‍ट्रीय मीडिया जगत ने व्‍यापक रूप से प्रचारित और प्रसारित किया है। उन्‍होंने इसे ऐतिहासिक और अब तक का सबसे बड़ा समझौता बताया है।

यूरोप, अमरीका और बहुपक्षीय मंचों पर प्रमुख अंतर्राष्‍ट्रीय प्रकाशकों ने भारत–यूरोपीय संघ मुक्‍त व्‍यापार समझौते को वैश्‍विक आर्थिक कूटनीति में निर्णायक क्षण बताया है। बीबीसी, फाइनेनशियल टाइम्‍स, द गार्जियन, यूरो न्‍यूज, डी डब्‍ल्‍यू, फ्रांस 24, ले मॉन्डे जैसे ब्रिटेन और यूरोपीय मीडिया ने समझौते की महत्‍वकांक्षा का उल्‍लेख किया है। इनमें कहा गया है कि यह समझौता भारत या यूरोपीय संघ द्वारा अब तक किया गया सबसे बड़ा व्‍यापार समझौता है। अमरीका में, ब्लूमबर्ग, द वॉल स्ट्रीट जर्नल, द वाशिंगटन पोस्ट, द न्यूयॉर्क टाइम्स, सीएनबीसी और एसोसिएटेड प्रेस ने वैश्विक व्यापार संरचना पर समझौते के व्यापक प्रभावों पर ध्यान केंद्रित किया। सीएनएन इंटरनेशनल और अल जज़ीरा जैसे वैश्विक प्रसारकों ने इस मुक्त व्यापार समझौते को एक बड़ा भू–राजनीतिक और आर्थिक पुनर्गठन बताया, जबकि साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट और एबीसी ऑस्ट्रेलिया सहित एशिया–प्रशांत मीडिया ने क्षेत्रीय आपूर्ति श्रृंखलाओं और उभरते बाजारों के व्यापार की गतिशीलता पर इसके प्रभाव पर जोर दिया।

Editor

Recent Posts

BCCI ने ICC T20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के लिए 131 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ICC T20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के…

2 घंटे ago

भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के 79वें बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के 79वें बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज राष्ट्रपति भवन में…

2 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने ‘रक्षा बलों के लिए विजन 2047: भविष्य के लिए तैयार भारतीय सेना का रोडमैप’ जारी किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 10 मार्च, 2026 को नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में…

2 घंटे ago

पश्चिम एशिया की स्थिति को देखते हुए सरकार ने प्राकृतिक गैस पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 लागू किया

पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति को देखते हुए सरकार ने प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए…

5 घंटे ago