अंतर्राष्ट्रीय

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर नौ महीने तक फंसे रहने के बाद पृथ्‍वी के लिए वापसी यात्रा शुरू की

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि नौ महीने से अधिक समय से अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स आज रात पृथ्वी पर लौट आएंगे। ड्रैगन अंतरिक्ष यान दोनों को लेकर कल सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर पृथ्वी पर उतरेगा। नासा की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ड्रेगन अंतरिक्ष यान को पृथ्‍वी पर वापसी के लिए तैयार किया जा रहा है। यान के लिए स्थितियां भी अनुकूल हैं। संभावना है कि यह यान दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर फ्लोरिडा तट के पास समुद्र में उतरेगा। इसके अलावा ड्रैगन अंतरिक्ष यान नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव को भी वापस लेकर आएगा।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने असम में 5 हज़ार 450 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज असम के एक दिन के दौरे के दौरान पांच हजार चार…

10 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में मोरन बाईपास पर पूर्वोत्तर की पहली आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 3 हजार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ब्रह्मपुत्र नदी…

11 मिनट ago

कैबिनेट ने असम में एनएच-15 पर गोहपुर से नुमालीगढ़ तक 715 खंड पर 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी के निर्माण को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने कल असम…

2 घंटे ago

कैबिनेट ने दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के 12 जिलों में अतिरिक्तन पटरियां बिछाने की तीन परियोजनाओं को मंज़ूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने कल रेल मंत्रालय…

2 घंटे ago

कैबिनेट ने तेलंगाना में हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे पर गुडेबेलूर से महबूबनगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग -167 को 4-लेन मानक तक चौड़ा करने को मंज़ूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कल हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने तेलंगाना…

2 घंटे ago

कैबिनेट ने गुजरात में राष्ट्रीय राजमार्ग-56 के धमासिया-बिटाडा/मोवी और नासरपुर-मालोथा खंडों को चार लेन में परिवर्तित करने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने कल…

2 घंटे ago