मणिपुर में कल शाम चंदेल जिले के न्यू सोमटाल गांव में असम राइफल्स के जवानों के साथ गोलीबारी में कम से कम 10 संदिग्ध उग्रवादी मारे गए। यह घटना भारतीय-म्यांमा सीमा के पास हुई। आर्मी की पूर्वी कमान के अनुसार असम राइफल्स की एक टीम ने क्षेत्र में हथियारबंद काडर के मूवमेंट की विशिष्ट खुफिया जानकारी मिलने के बाद अभियान शुरू किया जिसके बाद मुठभेड शुरू हो गई।
पूर्वी कमान ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि अभियान के दौरान, सैनिकों पर संदिग्ध उग्रवादियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में सैनिकों ने तुरन्त इस फायरिंग का जवाब दिया। इस गोलीबारी के परिणामस्वरूप, 10 उग्रवादियों को ढेर कर दिया गया और बड़ी मात्रा में हथियार तथा गोला-बारूद भी बरामद किया गया। असम राइफल्स के सूत्रों ने कहा कि ऑपरेशन लगभग पूरा हो चुका है। सुरक्षा बलों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने मछली पकड़ने वाली नाव अल-ओवैस में जनरेटर में ईंधन स्थानांतरण के…
केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज…
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने 29 सितंबर, 2025 को वर्ष 2025 के लिए राष्ट्रीय…
मौसम विभाग ने बताया है कि चक्रवाती तूफान मोन्था पिछले छह घंटों में उत्तर-पश्चिम दिशा…
ओडिशा में, भीषण तूफ़ान के प्रभाव से राज्य के दक्षिणी और तटीय ज़िलों में आज…
शतरंज में डी गुकेश ने कल अमरीका के सेंट लुइस शतरंज क्लब में क्लच शतरंज…