बिज़नेस

केंद्र ने टेक्निकल टेक्सटाइल्स के क्षेत्र में 02 स्टार्ट-अप को मंजूरी दी

कपड़ा मंत्रालय के सचिव ने राष्ट्रीय टेक्निकल टेक्सटाइल्स मिशन के तहत 9वीं अधिकार प्राप्त कार्यक्रम समिति (ईपीसी) की बैठक की अध्यक्षता की। समिति ने ‘टेक्निकल टेक्सटाइल्स में महत्वाकांक्षी अन्वेषकों के लिए अनुसंधान और उद्यमिता अनुदान (ग्रेट)’ योजना के तहत लगभग 50 लाख रुपये प्रत्येक के अनुदान के साथ 2 स्टार्ट-अप को मंजूरी दी है।

समिति ने ‘टेक्निकल टेक्सटाइल्स में शैक्षणिक संस्थानों को सक्षम बनाने के लिए सामान्य दिशा-निर्देश’ के तहत टेक्निकल टेक्सटाइल्स में पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए 6 शिक्षण संस्थानों को लगभग 14 करोड़ रुपये के अनुदान को भी मंजूरी दी है।

स्वीकृत स्टार्ट-अप परियोजनाएं टिकाऊ वस्त्रों और मेडिकल टेक्सटाइल्स के प्रमुख रणनीतिक क्षेत्रों पर केंद्रित हैं। अनुमोदित शिक्षा संस्थानों ने मेडिकल टेक्सटाइल, मोबाइल टेक्सटाइल, जियोटेक्सटाइल्स, जियोसिंथेटिक्स आदि सहित सभी टेक्निकल टेक्सटाइल्स के विभिन्न क्षेत्रों और अनुप्रयोगों में नए बीटेक पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव दिया है।

Editor

Recent Posts

रूस असैन्‍य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का सबसे महत्वपूर्ण साझेदार: डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2047 तक अपनी…

15 मिनट ago

भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी जहाज जग वसंत और पाइन गैस ने आज शाम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार किया

भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी जहाज जग वसंत और पाइन गैस ने आज शाम होर्मुज…

18 मिनट ago

पश्चिम एशिया में व्यापार व्यवधानों के बीच निर्यातकों को समर्थन देने के लिए सरकार ने RoDTEP दरों और मूल्य सीमाओं को बहाल किया

पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों के कारण मार्ग और पारगमन के तरीकों में बदलाव…

28 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक इमारत गिरने की दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक इमारत गिरने की दुर्घटना…

30 मिनट ago

श्रीलंका के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की

श्रीलंका की संसद में अवसंरचना और मामलों की संसदीय निगरानी समिति के अध्यक्ष एस. एम.…

31 मिनट ago