अंतर्राष्ट्रीय

चिली के राष्‍ट्रपति गेब्रियल बोरिस फॉन्‍ट ने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्‍थाई सदस्‍यता की वकालत की

चिली के राष्‍ट्रपति गेब्रियल बोरिस फॉन्‍ट ने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्‍थाई सदस्‍यता की वकालत की है। उन्‍होंने कहा कि वर्ष 1945 में संयुक्‍त राष्‍ट्र की स्‍थापना के बाद से अब तक विश्‍वव्‍यापी फेर-बदल हुए हैं। बोरिस फॉन्‍ट ने यह भी कहा कि वर्तमान वैश्विक स्थिति में जबर्दस्‍त फेर-बदल हुआ है। ऐसी स्थिति में संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों की एक निश्चित तिथि तय की जानी चाहिए। उन्‍होंने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में भारत, ब्राजील और कम से कम एक अफ्रीकी देश को भी इसकी सदस्‍यता मिलनी चाहिए। उनका कहना था कि इस संस्‍था के सुधारों में केवल राजनीतिक इच्‍छा शक्ति की कमी है।

अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की स्‍थाई सदस्‍यता के लिए भारत का समर्थन किया। रविवार को डेलावेर में क्‍वाड शिखर बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत में उन्‍होंने इसका उल्‍लेख किया।

रूस ने भी एक बार फिर संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्‍थाई सदस्‍यता की वकालत की है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ ने कहा कि संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में विकासशील राष्‍ट्रों का प्रतिनिधित्‍व होना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि भारत, ब्राजील और अफ्रीकी देशों को स्‍थाई सदस्‍यता दी जाए।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की; 200वीं जयंती समारोहों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…

4 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक 2026 की अध्यक्षता की

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…

4 घंटे ago

भारत और कुवैत ने ऊर्जा और व्यापार आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष के बजाय संवाद और कूटनीति पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…

5 घंटे ago

सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए PLI योजना के तीसरे राउंड के तहत 52 नए आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की

सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तीसरे राउंड के…

5 घंटे ago

राष्ट्र आज समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

राष्‍ट्र आज समाज सुधारक और महान जनसेवक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि…

5 घंटे ago

पश्चिम एशिया संघर्ष समाप्‍त करने के लिए अमरीका और ईरान की आज इस्‍लामाबाद में वार्ता

पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने के लिए अमरीका और ईरान के बीच आज इस्लामाबाद…

6 घंटे ago