संघ लोक सेवा आयोग, सिविल सेवा परीक्षा 2024 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। आयोग ने नियुक्ति के लिए कुल एक हजार नौ उम्मीदवारों की सिफारिश की है, जिनमें 725 पुरुष और 284 महिलाएँ हैं। शक्ति दुबे ने सिविल सेवा परीक्षा, 2024 में पहला स्थान हासिल किया है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा की लिखित परीक्षा पिछले साल सितंबर में आयोजित की गई थी, जिसके बाद इस साल जनवरी से अप्रैल के बीच साक्षात्कार हुए थे।
इस परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली मार्गी चिराग शाह ने आकाशवाणी समाचार से बातचीत में कहा कि वह सेवा में आने के बाद महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में काम करना चाहेंगी।
पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले एक अन्य सफल उम्मीदवार आकाश गर्ग ने बताया कि वे सेवा में आने के बाद शिक्षा और प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
अपने पांचवें प्रयास में सफल होने वाले और आठवें स्थान पर रहे राज कृष्ण झा ने बताया कि वह नौकरी करते हुए परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और ऑनलाइन सामग्री की मदद ले रहे थे।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…