वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल और भूटान साम्राज्य के एमओआईसीई सचिव दाशो ताशी वांग्मो ने आज थिम्पू में भारत-भूटान, वाणिज्य सचिव स्तरीय बैठक (सीएसएलएम) की सह-अध्यक्षता की। उन्होंने जयगांव-फुएंतशोलिंग में एकीकृत चेक पोस्ट की स्थापना और कोकराझार-गेलेफू और बनारहाट-समत्से के बीच रेल-लिंक सहित सीमा पार और कनेक्टिविटी बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाने का निर्णय लिया। भारत सरकार के वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने 27-28 सितंबर 2024 तक भूटान की आधिकारिक यात्रा पर हैं।
सीएसएलएम के दौरान हुई प्रमुख चर्चाओं में शामिल हैं:
दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार साझेदारी के सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा की, जिसमें सीमा पार बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने, कनेक्टिविटी बढ़ाने और दोनों देशों के बीच व्यापार को सुविधाजनक बनाने के उपाय शामिल हैं।
दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार, वाणिज्य, कनेक्टिविटी और निवेश साझेदारी में प्रगति का सकारात्मक मूल्यांकन किया। उन्होंने भारत से भूटान को पेट्रोलियम, तेल, स्नेहक (पीओएल) और संबंधित उत्पादों की सामान्य आपूर्ति के बारे में द्विपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हाल ही में हस्ताक्षर किए जाने का उल्लेख किया। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) तथा भूटान खाद्य और औषधि प्राधिकरण (बीएफडीए) द्वारा प्रयोग किए जाने वाले आधिकारिक नियंत्रण की मान्यता के लिए समझौते पर भी बात हुई। भारत और भूटान के बीच रेल-लिंक की स्थापना पर समझौता ज्ञापन के पाठ को अंतिम रूप देने का भी उल्लेख किया गया।
दोनों पक्षों ने आलू, गेहूं, चीनी, गैर-बासमती चावल, उर्वरक, कोयला सहित भूटान से आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने में द्विपक्षीय सहयोग पर संतोष व्यक्त किया। दोनों देशों ने व्यापार संबंधों को और मजबूत करने, कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने और वस्तुओं, सेवाओं और लोगों की सीमा पार आवाजाही को सुविधाजनक बनाने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
दोनों पक्ष अगली सीएसएलएम को पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तिथि पर भारत में आयोजित करने पर सहमत हुए। वाणिज्य सचिव की भूटान यात्रा भूटान और भारत के बीच नियमित आदान-प्रदान की सुस्थापित परंपरा को ध्यान में रखते हुए और दोनों देशों के बीच मित्रता और सहयोग के मौजूदा घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत करने के लिए है।
भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप की कठिन स्थिति से जूझ रहे अफगानिस्तान के…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को कल तक होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोलने पर,…
सरकार ने पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ा दी है। वैध पहचान पत्र…
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच एयर इंडिया ने इज़राइल के लिए अपनी उड़ानें…
भारतीय ध्वज वाले एल पी जी टैंकर ‘ग्रीन आशा’ ने ईरान के निकट होर्मुज जलडमरूमध्य…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कल ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग्शी और कतर के…