जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। दोपहर तक परिणाम मिलने लगेंगे। पहले डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। निर्वाचन आयोग ने सुचारू मतगणना के लिए व्यापक प्रबंध किये हैं। आयोग की वेबसाइट www.eci.gov.in पर रुझान और परिणाम देने की व्यवस्था की गई है। मतगणना केन्द्रों पर तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था है।
जम्मू-कश्मीर में 873 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा। केन्द्र शासित प्रदेश में 28 मतगणना केन्द्र बनाए गये हैं। 10 मतगणना केन्द्र कश्मीर में – श्रीनगर, बड़गाम, गांदरबल, बांदीपोरा, बारामुला, कुपवाडा, शोपियां, कुलगाम, पुलवामा और अनंतनाग में है।
जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में- पिछले महीने की 18 और 25 तारीख तथा इस महीने की एक तारीख को मतदान हुआ था।
हरियाणा में वोटों की गिनती के लिए 22 जिलों में 90 मतगणना केन्द्र बनाए गए हैं। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए पांच अक्तूबर को मतदान हुआ था। परिणामों से 1,031 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा।
पश्चिमी एशिया संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभाव के बावजूद भारत में एलपीजी की…
भारत की समुद्री क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप…
गरीब और मध्यम वर्ग को एक अच्छी सवारी तथा बेहतर अनुभव देना रेलवे की हर…
निर्वाचन आयोग ने असम, केरल, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सरकार को मतदान के दिन…
देश में बंदरगाहों के विकास को तेज करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते…
पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के मुख्य षड्यंत्रकारी…