जम्मू-कश्मीर में कल हुई बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है और 69 लोग घायल हैं। यात्रियों से भरी यह बस उत्तर प्रदेश और राजस्थान के तीर्थयात्रियों को लेकर रियासी जिले के शिवखोरी जा रही थी। इस बस के जम्मू-जिले के अखनूर क्षेत्र की एक गहरी खाई में गिर जाने से यह दुर्घटना हुई। घायलों को उप-जिला अस्पताल अखनूर पहुंचाया गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को जम्मू के जीएमसी अस्पताल पहुंचा दिया गया है। इस बीच, जम्मू के जिला मजिस्ट्रेट ने इस दुर्घटना के कारणों के जांच के आदेश दिए हैं।
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…