भारत

दिल्ली हाई कोर्ट ने न्‍यायामूर्ति यशवंत वर्मा को तत्काल प्रभाव से न्यायिक कार्य से हटाया

दिल्ली उच्‍च न्‍यायालय ने न्‍यायामूर्ति यशवंत वर्मा को तत्काल प्रभाव से न्यायिक कार्य से हटा दिया है। आज उच्‍च न्‍यायालय की ओर से जारी एक नोटिस में इस निर्णय लिया गया।

न्‍यायालय का यह आदेश उनके आधिकारिक आवास पर आग लगने के बाद कथित तौर पर बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने के बाद आया है।

उच्‍च न्‍यायालय की वेबसाइट पर एक अन्य नोटिस में कहा गया है कि न्‍यायमूर्ति वर्मा की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच-III के कोर्ट मास्टर अब आज से पहले सूचीबद्ध मामलों के लिए तारीखें तय करेंगे।

इससे पहले, 22 मार्च को सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने न्‍यायमूर्ति वर्मा के आवास पर नकदी की कथित जांच के संबंध में दिल्ली उच्‍च न्‍यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी. के. उपाध्याय की जांच रिपोर्ट अपलोड की, जिसमें फोटो और वीडियो भी शामिल हैं।

सर्वोच्‍च न्‍यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना को दी गई रिपोर्ट में न्‍यायमूर्ति उपाध्याय ने मामले की गहन जांच की आवश्यकता पर बल दिया है।

उधर, न्‍यायमूर्ति वर्मा ने सभी आरोपों का खंडन किया है। उन्‍होंने कहा कि वे और उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने अपने आवास के स्‍टोररूम में कभी भी कोई नकदी नहीं रखी थी।

Editor

Recent Posts

जापान एशियाई खेलों में भारत ने अब तक 15 स्‍वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्‍य सहित कुल 75 पदक जीते

जापान में एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज भारतीय पहलवान सुजीत…

4 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बहादुर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की। उन्‍होंने…

10 मिनट ago

सरकार ने निर्यातित उत्पादों पर शुल्क और करों की छूट (आरओडीटीईपी) योजना को 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ाया

वाणिज्य विभाग ने दिनांक 30 सितंबर 2026 की अधिसूचना संख्या 41/2026-27 के माध्यम से निर्यातित…

14 मिनट ago

पश्चिम एशिया में लॉजिस्टिक्स संबंधी व्यवधानों के बीच निर्यातकों को सहायता प्रदान करने के लिए सरकार ने रिलीफ पहल की परिचालन अवधि बढ़ाई

पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक व्यवधानों तथा खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में समुद्री लॉजिस्टिक्स…

15 मिनट ago

एपीडा ने हरियाणा से कनाडा तक फ्रोजेन फूड उत्पादों के एफपीओ-आधारित निर्यात में मदद की

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने 1 अक्टूबर 2026 को हरियाणा…

18 मिनट ago

एपीडा ने बिहार के पूर्णिया से ग्रीस को निर्यात के लिए 1 एमटी फूल मखाना (पॉप्ड मखाना) की खेप को रवाना करने में मदद की

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने बिहार के पूर्णिया से ग्रीस…

19 मिनट ago