भारत

भारत ने बांग्लादेश में मंदिर में चोरी, पंडाल पर हमले की कड़ी निंदा की

भारत ने शनिवार को बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडाल पर हमले और काली मंदिर में चोरी की खबरों पर ‘‘गंभीर चिंता’’ व्यक्त करते हुए बांग्लादेश सरकार से अपने देश में हिंदुओं, अन्य सभी अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में इन घटनाओं को ‘‘निंदनीय’’ बताया तथा कहा कि ये घटनाएं बांग्लादेश में मंदिरों और देवताओं को ‘‘अपवित्र करने की एक योजनाबद्ध साजिश’’ का अनुसरण करती हैं। मंत्रालय ने कहा, ‘‘हमने ढाका के टाटीबाजार में पूजा मंडप पर हमले और सतखीरा में प्रतिष्ठित जेशोरेश्वरी काली मंदिर में चोरी की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।’’

बांग्लादेश के दैनिक अखबार ‘प्रथम आलो’ ने पुराने ढाका के टाटीबाजार इलाके में एक दुर्गा पूजा पंडाल पर कथित तौर पर देसी बम फेंके जाने की घटना की खबर दी है। खबर में कहा गया है कि यह बम शुक्रवार रात को फेंका गया, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है। शुक्रवार को नवरात्रि का नौवां और आखिरी दिन था, जो हिंदुओं के लिए पवित्र नौ दिन हैं। इस दौरान दुर्गा पूजा भी मनाई जाती है, जिसका समापन 10वें दिन दशहरा या विजयादशमी के साथ होता है।

विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में हुईं इन दो घटनाओं पर कड़ी आपत्ति जताई है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘ये घटनाएं निंदनीय हैं। इनमें मंदिरों और देवी-देवताओं को अपवित्र करने और नुकसान पहुंचाने की एक योजनाबद्ध साजिश है, जिसे हम पिछले कई दिनों से देख रहे हैं।’’ इसने कहा, ‘‘हम बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों तथा उनके पूजा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान करते हैं।’’

Editor

Recent Posts

भारत-जापान संयुक्त ऋण तंत्र (जेसीएम) के लिए परिचालन नियमावली का संयुक्त रूप से शुभारंभ

भारत में जापान के राजदूत केइची ओनो और तत्कालीन सचिव (एमओईएफसीसी), तन्मय कुमार ने नई…

18 मिनट ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पारमेलां के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गी पारमेलां का स्वागत…

20 मिनट ago

सीएक्यूएम ने पंजाब और हरियाणा में धान की पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए ‘फ्लाइंग स्क्वाड’ तैनात की

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और निकटवर्ती क्षेत्रों में वायु गुणवत्‍ता प्रबंधन आयोग (सीएक्‍यूएम) ने पंजाब…

34 मिनट ago

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई, , पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…

13 घंटे ago

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया; देश में चीतों की आबादी 60 तक पहुंची

प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…

14 घंटे ago