भारत

मानसून के थम जाने से जून में बारिश औसत से 20 प्रतिशत कम: मौसम विभाग

एक जून से मानसून अवधि की शुरुआत के बाद से 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में मानसून आने की स्थिति बन रही हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि भारत में एक से 18 जून के बीच 64.5 मिमी बारिश हुई, जो लंबी अवधि के 80.6 मिमी के औसत (एलपीए) से 20 प्रतिशत कम है। मौसम विभाग ने बताया कि एक जून से अब तक उत्तर-पश्चिम भारत में 10.2 मिमी बारिश (सामान्य से 70 प्रतिशत कम), मध्य भारत में 50.5 मिमी (सामान्य से 31 प्रतिशत कम), दक्षिण प्रायद्वीप में 106.6 मिमी (सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक) तथा पूर्व एवं उत्तर-पूर्व भारत में 146.7 मिमी (सामान्य से 15 प्रतिशत कम) बारिश हुई।

दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 मई को निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में पहुंच गया था। इसके बाद 26 मई को चक्रवात रेमल के साथ ही मानसून दक्षिण के अधिकांश हिस्सों और बंगाल की खाड़ी के मध्य के कुछ हिस्सों तक पहुंचा था। केरल और पूर्वोत्तर राज्यों में सामान्य से क्रमशः दो और छह दिन पहले 30 मई को मानसून ने दस्तक दे दी थी।

केरल, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सभी हिस्सों, दक्षिणी महाराष्ट्र के अधिकतर क्षेत्रों, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा के कुछ भागों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अधिकतर हिस्सों, सिक्किम और सभी पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकांश हिस्सों में 12 जून तक मानसून दस्तक दे चुका था। आईएमडी ने कहा, ‘‘उपरोक्त क्षेत्रों तक पहुंचने के बाद मानसून आगे नहीं बढ़ा।’’

आईएमडी ने बताया कि देश के 11 मौसम उप-प्रभागों में एक से 18 जून के बीच सामान्य से लेकर बहुत अधिक बारिश हुई है, जबकि 25 उप-प्रभागों में बहुत कम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, देश भर में जून में औसत बारिश सामान्य से कम होने की संभावना है।

Editor

Recent Posts

भारत सरकार ने ‘अंतर्राष्ट्रीय व्यावसायिक वर्गीकरण’ को बढ़ावा देने के लिए ILO के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया भारत सरकार और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के…

11 घंटे ago

भारतीय नौसेना जहाज कदमत्त एक सद्भावना यात्रा के लिए 15 सितंबर को फिजी के सुवा पहुंचा

स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित पनडुब्बी रोधी युद्धपोत, भारतीय नौसेना जहाज कदमत्त, अपनी तीन…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप 2025 में सीनियर पुरुष 1000 मीटर स्प्रिंट में स्वर्ण पदक जीतने पर आनंदकुमार वेलकुमार को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप 2025 में सीनियर पुरुष 1000 मीटर स्प्रिंट…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। वे दोपहर लगभग 12…

12 घंटे ago

केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री ने दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता प्रबंधन पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने आज नई दिल्ली में एक…

12 घंटे ago