भारत

बिहार में कोसी और गंडक नदी के दो बांधों से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने पर राज्‍य के निचले इलाके जलमग्न

बिहार में कोसी और गंडक नदी के दो बांधों से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने पर राज्‍य के निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों के दौरान नेपाल और उत्तरी बिहार में तेज बारिश हो रही है, जिसके चलते गंडक, कोसी, महानंदा और अन्य सहायक नदियां उफान पर हैं। इसे देखते हुए 13 ज़िलों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि राज्य के 20 प्रखंडों में एक लाख 40 हज़ार से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

आपदा की आशंका को देखते हुए जल संसाधन विभाग में पटना में एक वार्म रूम भी स्थापित किया है। यह विशेष डेस्‍क दिन रात काम करेगा। और अगले 72 घंटे तक बाढ़ की स्थिति और तटबंधों की सुरक्षा पर नजर रखेगा विभाग ने आशंका वाले क्षेत्रों में अपने बढ़ प्रमंडल कार्यालय को सक्रिय कर दिया है। तटबंधों पर लगातार गश्‍त की जा रही है सुपौल और सीतामढ़ी जिले में कुछ स्थानों पर तटबंधों पर रिसाव की खबर है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। गंडक और कोसी के अलावा आठ नदियों का जलस्तर कई स्थान पर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है। महानंदा बागमती और कमला बलान उफान पर हैं।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति ने JD(U) के हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा के लिए नामित किया

राष्ट्रपति ने पूर्व CJI रंजन गोगोई के अपनी सीट से सेवानिवृत्त होने के बाद खाली…

5 घंटे ago

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ सीधी बातचीत को मंजूरी दी

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ सीधी बातचीत को मंजूरी दे दी…

6 घंटे ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष विराम की प्रभावशीलता पर चिंता व्‍यक्‍त की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष विराम की प्रभावशीलता पर चिंता…

6 घंटे ago

IPL: लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से…

7 घंटे ago

राष्‍ट्रपति की मंजूरी के साथ सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) अधिनियम अधिसूचित किया

सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल -सामान्य प्रशासन अधिनियम, 2026 अधिसूचित कर दिया है। राष्ट्रपति…

7 घंटे ago