विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कल शाम ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के ताजा घटनाक्रमों पर विस्तृत चर्चा की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ.जयशंकर ने कहा कि हम संपर्क में रहने पर सहमत हुए हैं। पिछले महीने ईरान और अमरीका-इस्राएल की संयुक्त सेनाओं के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से यह उनकी तीसरी टेलीफोन वार्ता थी।
डॉ.जयशंकर ने जर्मनी के विदेशमंत्री जोहान वाडेफुल और दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून से भी पश्चिम एशिया की स्थिति पर बातचीत की। उन्होंने बताया कि चो ह्यून के साथ उनकी बातचीत काफी अच्छी रही। उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की।
निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…
देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…
नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटेरियल्स (एनसीबी) ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के साथ…
भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…