अंतर्राष्ट्रीय

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अबू धाबी में रायसीना डायलॉग में भारत और मध्य पूर्व संबंधों के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अबू धाबी में रायसीना डायलॉग के उद्घाटन सत्र में अपने मुख्य भाषण में भारत और मध्य पूर्व संबंधों के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। व्यापार, संपर्क और सांस्कृतिक संबंधों में एक दशक से चली आ रही वृद्धि का उल्‍लेख करते हुए उन्होंने आज के बदलते वैश्विक परिदृश्य में भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

डॉ. जयशंकर ने प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण को याद किया, जिसने वैश्विक चर्चाओं में भारत की भूमिका को बढ़ावा देने वाले रायसीना डायलॉग को जन्म दिया।

डॉ. एस. जयशंकर ने अमरीका-चीन प्रतिस्पर्धा और डिजिटल अर्थव्यवस्था के उदय सहित वैश्विक रुझानों को रेखांकित किया, और परिवर्तनशील भागीदारी की हिमायत की। उन्‍होंने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे जैसी पहलों के माध्यम से संपर्क को रेखांकित किया।

डॉ. एस. जयशंकर ने खाद्य सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा तथा प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर जोर दिया। परंपरा और नवाचार में संतुलन स्थापित करते हुए उन्होंने उभरती वैश्विक व्यवस्था में साझा चुनौतियों का समाधान करने के लिए सहयोग का आह्वान किया।

हाल के वर्षों में, विशेषकर खाड़ी देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंध काफी गहरे हुए हैं। भारत और खाड़ी के बीच व्यापार सालाना 160 से 180 बिलियन डॉलर तक पहुँच गया है। इतना ही नही इस क्षेत्र में 90 लाख से अधिक भारतीय इस क्षेत्र में रह रहे हैं और काम कर रहे हैं।

Editor

Recent Posts

18वां भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट’ आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में प्रारंभ हुआ

18वां भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलिफेंट' आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र…

4 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने T-72 और T-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों की खरीद के लिए 586 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों (एपीयू) की खरीद…

4 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भारत की 7वीं राष्ट्रीय फ़ार्मुलेरी 2026 का शुभारंभ किया

स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) द्वारा आयोजित छठे राष्ट्रीय…

4 घंटे ago

NHAI ने पहुंच-नियंत्रित उच्च गति वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के डिजाइन और निर्माण के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए

केंद्र सरकार के विकसित भारत 2047 के विजन और विश्व स्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित…

4 घंटे ago

NSC ने हरियाणा में कुरुक्षेत्र ITI क्लस्टर के लिए पीएम-सेतु (PM-SETU) के तहत ₹320 करोड़ मंजूर किए; जिंदल नवीन अवसर लिमिटेड सात ITI के आधुनिकीकरण में साझेदार बनेगा

कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) की राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) ने प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड…

4 घंटे ago

रूस में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसदीय चुनाव में बढ़त बनाई, करीब 58 प्रतिशत वोट हासिल किये

रूस में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसदीय चुनाव में बढ़त बना ली है। रूस…

6 घंटे ago