भारत

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज से मुलाकात की, प्रधानमंत्री मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज से बुधवार को बर्लिन में मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से उन्हें व्यक्तिगत शुभकामनाएं दीं। एस जयशंकर तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण के तहत जर्मनी में हैं। वह ‘भारत-खाड़ी सहयोग परिषद मंत्रिस्तरीय बैठक’ में भाग लेने के बाद सऊदी अरब से यहां पहुंचे हैं।

एस जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज बर्लिन में चांसलर ओलाफ शोल्ज से मिलकर सम्मानित महसूस हुआ। उन्हें प्रधानमंत्री मोदी की ओर व्यक्तिगत शुभकामनाएं दीं। सातवें अंतर-सरकारी परामर्श (आईजीसी) के लिए उनकी भारत यात्रा की प्रतीक्षा है।’’ मंत्री ने ‘‘चांसलर के सुरक्षा और विदेश नीति सलाहकार जेन्स प्लॉटनर के साथ भी गहन चर्चा की।’’

एस जयशंकर ने कहा, ‘‘हमारी बातचीत आईजीसी की तैयारियों और महत्वपूर्ण रणनीतिक घटनाक्रम पर केंद्रित रही।’’ उन्होंने जर्मनी की क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू) पार्टी के अध्यक्ष फ्रेडरिक मर्ज और सीडीयू-सीएसयू (क्रिश्चियन सोशल यूनियन) संसदीय समूह के सदस्यों से भी मुलाकात की।

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘सीडीयू के अध्यक्ष फ्रेडरिक मर्ज और सीडीयू-सीएसयू संसदीय समूह के सदस्यों से मिलकर बहुत खुशी हुई। द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। मैं हमारी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए दिए उनके सुझावों की सराहना करता हूं।’’

एस जयशंकर ने जर्मनी की संसद में विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष माइकल रोथ से मंगलवार को मुलाकात की और मौजूदा वैश्विक चुनौतियों तथा नए द्विपक्षीय सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने मंगलवार को बैठक के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सांसद और विदेश मामलों पर एक समिति के अध्यक्ष माइकल रोथ से मिलकर प्रसन्नता हुई। वर्तमान वैश्विक चुनौतियों तथा भारत और जर्मनी के बीच नए सहयोग की संभावनाओं पर विचार साझा किए।’’

विदेश मंत्री ने मंगलवार को बर्लिन में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन द्वारा आयोजित विदेशी मामलों एवं सुरक्षा नीति विशेषज्ञों से बातचीत भी की। जयशंकर ने कहा, ‘‘बदलती वैश्विक व्यवस्था, सुरक्षा चुनौतियों और भारत तथा जर्मनी के बीच रणनीतिक समानता पर विचार विमर्श किया गया।’’ उन्होंने जर्मनी की संसद के सदस्यों से भी बातचीत की। जयशंकर ने कहा, ‘‘समकालीन वैश्विक मुद्दों पर उनकी अंतर्दृष्टि की सराहना करता हूं। भारत-जर्मनी संबंधों को मजबूत बनाने के लिए उनके समर्थन को महत्व देता हूं।’’

Editor

Recent Posts

डीआरआई ने उत्तर प्रदेश में सिंथेटिक ड्रग्स बनाने वाली एक बड़ी गुप्त प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया; दो गिरफ्तार

राजस्‍व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने देश में अवैध सिंथेटिक ड्रग्स बनाने के खिलाफ एक बड़ी…

12 सेकंड ago

भारत-बेल्जियम-लक्जमबर्ग आर्थिक संघ (BLEU) के संयुक्त आर्थिक आयोग (जेईसी) का 19वां सत्र 29 अक्टूबर, 2026 को लक्जमबर्ग में आयोजित हुआ

भारत-बेल्जियम-लक्जमबर्ग आर्थिक संघ (बीएलईयू) के संयुक्त आर्थिक आयोग (जेईसी) का 19वां सत्र 29 अक्टूबर, 2026…

2 मिनट ago

NSIC ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत सरकार को 47.76 करोड़ रुपये का लाभांश प्रदान किया

राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी), जो अनुसूची ‘ए’ की मिनीरत्न कंपनी है, के अध्यक्ष-सह-प्रबंध…

6 घंटे ago

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में कल भारत ने चीन को हराया

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में भारत ने कल चीन को हरा दिया। भारत और चीन…

6 घंटे ago

उड़ीसा में चक्रवाती तूफान के बाद लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण राज्‍य में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

उड़ीसा में चक्रवाती तूफान के बाद लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण राज्‍य के…

6 घंटे ago

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की सभी 11 सीट के परिणाम घोषित, BJP को छह और समाजवादी पार्टी को पांच सीट मिली

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की सभी 11 सीट के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।…

6 घंटे ago