अंतर्राष्ट्रीय

डॉ. एस. जयशंकर ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से मुलाकात की, क्षेत्रीय समृद्धि के लिए भारत-मालदीव संबंधों की मजबूती पर दिया जोर

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि सरकार, भारत और मालदीव तथा क्षेत्र के लोगों के लाभ के लिए मालदीव के साथ घनिष्‍ठ संबंधों के प्रति वचनबद्ध है। डॉ. जयशंकर तीन दिन के मालदीव दौरे पर हैं। उन्‍होंने राष्‍ट्रपति डॉ. मोहम्‍मद मुइज्‍जु से भेंट के बाद यह बात कही।

डॉ. जयशंकर ने मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्‍मद घासन मोमून से भी मुलाकात की। उनके बीच रक्षा और सुरक्षा संबंधी सहयोग, समुद्री सुरक्षा के लिए संयुक्‍त पहलों और क्षेत्र में शांति और‍ स्थिरता बनाए रखने के लिए साझा हितों के बारे में चर्चा हुई। विदेश मंत्री ने आर्थिक विकास और व्‍यापार मंत्री, वित्‍त मंत्री और मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण के गर्वनर से भी भेंट की।

डॉ.जयशंकर ने मालदीव के 28 द्वीपों में जल और स्‍वच्‍छता संबंधी परियोजनाओं का वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया।

Editor

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श आचार संहिता के अनुरूप विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…

9 घंटे ago

सरकार ने राष्ट्रीय पीएनजी अभियान के दूसरे चरण की अवधि 30 जून तक बढ़ाई

देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…

9 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…

9 घंटे ago

INS त्रिकंद ने मोजाम्बिक के मापुटो में अपना बंदरगाह प्रवास पूरा किया

भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद  में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…

12 घंटे ago