वैश्विक आतंकवाद वित्तपोषण निगरानी संस्था, वित्तीय कार्रवाई कार्य बल-एफएटीएफ ने कहा है कि भारत में आतंकवादी हमले के लिए सामग्री की खरीद में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है।
“जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और उत्तर प्रदेश के गोरखनाथ मंदिर में हुए आतंकवादी हमलों के सिलसिले में यह बात सामने आई। एफएटीएफ ने आतंकवादी वित्तपोषण जोखिमों पर एक व्यापक रिपोर्ट में कहा कि सोशल मीडिया, मैसेजिंग एप्लिकेशन और क्राउडफंडिंग साइट जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग आतंकी गतिविधियों के लिए वित्तीय सहायता मुहैया कराने में हो रहा है। 2019 में पुलवामा हमले के भारतीय सुरक्षा बलों के एक काफिले को निशाना बनाकर एक आत्मघाती बम विस्फोट किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप चालीस सैनिक शहीद हो गए थे।
भारतीय अधिकारियों की जांच में यह पता चला कि हमले की साजिश जैश-ए-मौहम्मद ने रची थी। जांच से यह भी पता चला की भारत में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सीमा पार से लाए गए थे। हमले में इस्तेमाल किए गए विस्फोटक उपकरण का एक प्रमुख घटक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से खरीदा गया था। इस साल जून में वित्तीय कार्रवाई कार्य बल ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा था कि यह हमला बिना वित्तीय मदद के नहीं हो सकता। वैश्विक निगरानी संस्था ने कहा कि पहलगाम हमला और हाल के अन्य हमले आतंकवादियों के समर्थकों के बीच धन के लेन-देन के बिना नहीं हो सकते।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…
यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर ने रक्षा…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान…