देश के विभिन्न हिस्सों में आज बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा का त्योहार धार्मिक और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन ज्ञान, विद्या और कला की देवी मां सरस्वती के प्रकट्य दिवस के रूप में विशेष महत्व रखता है।
बसंत पंचमी के अवसर पर शिक्षण संस्थानों, मंदिरों और घरों में विशेष सरस्वती पूजा, पुस्तक पूजन और विद्यारंभ संस्कार किए जाते हैं। श्रद्धालु आज पीले वस्त्र धारण कर देवी को पीले पुष्प और नैवेद्य तथा खिचड़ी अर्पित करते हैं। पूजा–पाठ, मंत्र–जप और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से इस पर्व को मनाया जाता है। इस समय चारों ओर बिखरे पीले सरसों के फूल और प्रकृति का नया श्रृंगार वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक भी माना जाता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। प्रधानमंत्री ने प्रकृति की सुंदरता और दिव्यता को समर्पित इस पर्व की पवित्रता को रेखांकित किया। उन्होंने ज्ञान और कला की देवी माँ सरस्वती से सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की। प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि देवी सरस्वती की कृपा से सभी नागरिकों का जीवन विद्या, विवेक और बुद्धि के प्रकाश से सदा आलोकित रहे।
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…