बिज़नेस

वित्त मंत्रालय ने बैंकों को उनकी स्थानांतरण नीति में अधिक पारदर्शिता के लिए परामर्श जारी किया

वित्त मंत्रालय ने बैंकों की स्थानांतरण नीति के संबंध में कई सुझाव जारी किए। इन सुझावों का मकसद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) की स्थानांतरण नीति में अधिक पारदर्शिता को बढ़ावा देना है। पीएसबी के प्रमुखों को जारी एक परामर्श के अनुसार वित्तीय सेवा विभाग ने बैंकों से अपने बोर्ड की मंजूरी के साथ अपनी संबंधित ‘स्थानांतरण नीति’ में इन सुझावों को शामिल करने और 2025-26 से इसके कार्यान्वयन के लिए तत्काल कार्रवाई करने को कहा है।

परामर्श में कहा गया है, ”पीएसबी को यह भी सलाह दी जाती है कि वे संशोधित नीति की एक प्रति जल्द से जल्द इस विभाग को भेजें।” इसमें कहा गया है कि अधिक पारदर्शिता को बढ़ावा देने और एक समान तथा गैर-विवेकाधीन नीति तैयार करने के लिए स्थानांतरण नीति की समीक्षा की गई है। इन बदलावों में बैंकों को स्थानांतरण प्रक्रिया को स्वचालित करना और कर्मचारियों को स्थान वरीयता विकल्प देने की सुविधाओं के साथ इसके लिए एक ऑनलाइन प्रक्रिया विकसित करना शामिल है। पत्र में कहा गया है, ”महिला कर्मचारियों को यथासंभव नजदीकी स्थानों, स्टेशनों, क्षेत्रों में स्थानांतरित किया जाना चाहिए।”

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

5 घंटे ago

सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइनों को मजबूत करने के लिए नया आदेश जारी किया

सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…

6 घंटे ago

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

17 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…

18 घंटे ago