अंतर्राष्ट्रीय

फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में फिलिस्तीन को मान्यता देने की घोषणा की

फ़्रांस ने औपचारिक रूप से फ़िलिस्तीन को मान्यता दे दी है। फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने न्यूयॉर्क में इसकी घोषणा की। उन्‍होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि फिलिस्‍तीन को मान्यता देना ही एकमात्र समाधान है, जिससे इस्राइल शांति में रह सकेगा। राष्‍ट्रपति मैक्रों ने इस निर्णय को हमास की हार बताया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र से पहले ऐसा करने वाला फ्रांस नया पश्चिमी देश बन गया है।

इस बीच, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंन्‍यामिन नेतन्‍याहू ने ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्‍ट्रेलिया द्वारा फिलिस्‍तीन को मान्‍यता देने का कड़ा विरोध किया है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि फिलिस्‍तीन को मान्‍यता देना आतंक को बडा इनाम देने जैसा है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

3 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

4 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

4 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

4 घंटे ago