सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड-एचएएल को 14वें महारत्न के रूप में मंजूरी दे दी है। सार्वजनिक उद्यम विभाग ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को महारत्न उपक्रमों में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव की सिफारिश वित्त सचिव की अध्यक्षता वाली अंतर-मंत्रालयी समिति और मंत्रिमंडल सचिव की अध्यक्षता वाली शीर्ष समिति ने की थी।
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड रक्षा उत्पादन विभाग का केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम है। वर्ष 2023-24 में इसका सकल कारोबार 28 हजार 162 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ सात हजार पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…
मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…
सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तीसरे राउंड के…
राष्ट्र आज समाज सुधारक और महान जनसेवक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि…
पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने के लिए अमरीका और ईरान के बीच आज इस्लामाबाद…