बिज़नेस

सकल जीएसटी संग्रह सितंबर में 6.5 प्रतिशत बढ़कर 1.73 लाख करोड़ रुपये पर

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का सितंबर महीने में सकल संग्रह सालाना आधार पर 6.5 प्रतिशत बढ़कर करीब 1.73 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। पिछले साल की समान अवधि में सकल जीएसटी संग्रह 1.63 लाख करोड़ रुपये रहा था। वहीं अगस्त, 2024 में जीएसटी संग्रह 1.75 लाख करोड़ रुपये रहा था।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में घरेलू कर राजस्व 5.9 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.27 लाख करोड़ रुपये हो गया। वहीं माल के आयात से प्राप्त राजस्व आठ प्रतिशत बढ़कर 45,390 करोड़ रुपये हो गया। आलोच्य अवधि में जीएसटी विभाग की तरफ से 20,458 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 31 प्रतिशत अधिक है। रिफंड राशि को समायोजित करने के बाद सितंबर में शुद्ध जीएसटी राजस्व 1.53 लाख करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 3.9 प्रतिशत अधिक है।

Editor

Recent Posts

दीपावली को यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में अंकित किया गया

भारत में व्यापक रूप से मनाई जाने वाली जीवंत परंपराओं में से एक दीपावली को…

34 मिनट ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए दिल्ली मेट्रो अभियान शुरू किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन पर महिलाओं…

36 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज शहीद दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक असम आंदोलन से जुड़े सभी वीरों को याद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शहीद दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक असम आंदोलन से जुड़े…

2 घंटे ago

माइक्रोसॉफ्ट भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए साढ़े 17 अरब डॉलर का निवेश करेगी

वैश्विक सॉफ्टवेयर कम्पनी माइक्रोसॉफ्ट भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए साढ़े 17 अरब डॉलर का…

4 घंटे ago

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 101 रन से हराया

भारत ने कल रात पांच मैचों की टी–ट्वेन्‍टी श्रृंखला के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका…

4 घंटे ago

ऑस्ट्रेलिया बना 16 वर्ष से कम उम्र के किशोरों पर सोशल मीडिया प्रतिबंध लगाने वाला दुनिया का पहला देश

विश्‍व का पहला सोशल मीडिया प्रतिबंध ऑस्ट्रेलिया में लागू हो गया है। इसके तहत 16…

4 घंटे ago