हरियाणा पुलिस ने फरीदाबाद के अल फलाह विश्वविद्यालय की गतिविधियों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया है। लाल किला के पास हुए विस्फोट मामले में विश्वविद्यालय से जुडे कई डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद यह कदम उठाया गया है। विशेष जांच दल में दो सहायक पुलिस आयुक्त, एक निरीक्षक और दो उप-निरीक्षक शाामिल हैं। यह दल विश्वविद्यालय की गतिविधियों पर एक विस्तृत रिपोर्ट सौपेंगा। फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने विशेष जांच दल के बारे में बताया कि यह दल विश्वविद्यालय की आतंकवादी गतिविधियों की जांच का निर्देश दिया गया है। विशेष जांच दल को आतंकी मॉड्यूल की फंडिंग और विस्फोटकों के स्रोत के बारे में पूरी जानकारी इकट्ठा करने के लिए कहा गया है। आतंकी मॉड्यूल में आस-पास के गांवों के लोगों की भूमिका पर भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…
देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…
नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटेरियल्स (एनसीबी) ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के साथ…
भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…