मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए देश के पूर्वी, उत्तरपूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस महीने की 25 तारीख तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज वर्षा का अनुमान है।
तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में तेज वर्षा होने की संभावना है। केरल और माहे में भी आज अलग-अलग स्थानों पर बहुत तेज वर्षा की संभावना है।
मौसम विभाग ने इस महीने की 26 तारीख तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। दिल्ली में पूरे सप्ताह आम तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में…
पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने गुजरात के आतंकवाद-रोधी दस्ते-एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई…
भारतीय तटरक्षक बल के 14 एफपीवी परियोजना (यार्ड 16501-14) के अंतर्गत 4 तेज़ गति वाले…
भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पवन ऊर्जा क्षमता में अब तक की सबसे…
भारतीय रेल ने अपने समूचे नेटवर्क में सुरक्षा, सिग्नलिंग और संचार ढांचे को सुदृढ बनाने…