मौसम

मौसम विभाग ने पश्चिमोत्तर और मध्‍य भारत में जारी भीषण गर्मी की स्थिति में कमी आने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने पश्चिमोत्तर और मध्‍य भारत में जारी भीषण गर्मी की स्थिति में कल से धीरे-धीरे कमी आने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। भीषण गर्मी की स्थिति कल तक जम्‍मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चण्‍डीगढ, दिल्‍ली, उत्तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश, छत्तीसगढ, बिहार और ओडिशा में बनी रहेगी।

हरियाणा और चंडीगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी और लू से लोग बेहाल हैं। बाज़ारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है जिससे व्यापार भी प्रभावित हुआ है। पशुपालकों का कहना है कि गर्मी में दूध उत्पादन में भी कमी आयी है। हरियाणा के राजस्व एवं आपदा विभाग ने एडवाइजरी जारी कर पशुओं को छाया और ठंडे किए कमरों में बाँधने, पर्याप्त पानी पिलाने और दिन में दो बार नहलाने की सलाह दी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को लू से बचने के उपाय बताए हैं और अस्पतालों में लू से पीड़ित मरीज़ों के लिए अलग से वार्ड तैयार किए गए हैं।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

4 घंटे ago

सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइनों को मजबूत करने के लिए नया आदेश जारी किया

सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…

4 घंटे ago

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…

16 घंटे ago