मौसम

मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जतायी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 76 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना के साथ आसमान में बादल छाए रहने और 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इस साल जून के महीने में राजधानी में पांच दिन बारिश हुई जबकि 2023 के जून महीने में 17 दिन बारिश हुई थी।

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार 2022 के जून महीने में छह दिन और 2021 के जून महीने में आठ दिन बारिश हुई थी। अगले 48 घंटों के लिए ताप सूचकांक का पूर्वानुमान 48 से 50 डिग्री सेल्सियस है। आईएमडी के मुताबिक ताप सूचकांक हवा के तापमान और सापेक्ष आर्द्रता का संयोजन है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Editor

Recent Posts

UP ATS ने ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में नौसेना के 24 वर्षीय एक जवान को गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश आतंकरोधी दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लिए…

3 घंटे ago

लोकसभा में आज अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा फिर से शुरू होगी

लोकसभा में आज अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा फिर से शुरू…

5 घंटे ago

राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ तीन सौ अरब अमरीकी डॉलर की ऐतिहासिक साझेदारी की घोषणा की

राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ तीन सौ अरब अमरीकी…

5 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से बातचीत की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कल शाम ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची…

6 घंटे ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के दूसरे सप्ताह में पहुंचने के बीच होर्मुज जलडमरूमध्‍य से वाणिज्यिक जहाज़ों की आवाजाही ठप

पश्चिम एशिया संघर्ष के दूसरे सप्ताह में पहुंचने के बीच होर्मुज जल-डमरू-मध्‍य से वाणिज्यिक जहाज़ों…

6 घंटे ago

कैबिनेट ने भारत के साथ ज़मीनी सीमा साझा करने वाले देशों से निवेश के लिए दिशा-निर्देशों में बदलाव को मंज़ूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत के साथ जमीनी सीमा साझा…

7 घंटे ago