मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में कल तक भीषण गर्मी जारी रहेगी। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 4 दिनों के दौरान तटीय गुजरात और कल तक केरल तथा माहे में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने बताया कि इस महीने की 11 तारीख तक उत्तर-पूर्वी भारत में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।
राजस्थान में हीट वेव जारी है। कुछ इलाका महाराष्ट्र का टेम्परेचर जो है 41, 43 दर्ज है। अहमदाबाद, वहीं मध्यप्रदेश का जैसे नोगांव और भोपाल, ग्वालियर ये 41, 43 और जो पूर्व भारत और जैसे दक्षिण-पूर्व भारत जैसे साउथ-ईस्ट पेनिनसुला और ईस्ट इंडिया अभी बारिश जारी है वो इलाका में और ये रहेगा दो से तीन दिन तक!
देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की आशंका नहीं है। इस बीच दिल्ली में आज दिन के दौरान तेज हवाएँ चलने का अनुमान व्यक्त किया है।
निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…
देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…
नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटेरियल्स (एनसीबी) ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के साथ…
भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…