बिज़नेस

IMF ने वर्ष 2025 और 26 के लिए भारत का सकल घरेलू उत्‍पाद वृद्धि दर अनुमान बढ़ाकर 6.4 प्रतिशत किया

अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष ने भारत के आर्थिक वृद्धि दर अनुमानों में संशोधन किया है और वर्ष 2025 और 2026 के लिए छह दशमलव चार प्रतिशत वृद्धि दर का अनुमान लगाया है।

पहले वर्ष 2025 में सकल घरेलू उत्‍पाद वृद्धि दर छह दशमलव दो प्रतिशत और वर्ष 2026 में छह दशमलव तीन प्रतिशत रहने की आशा व्यक्त की गयी थी। विश्‍व की सबसे तेज गति से विकसित हो रही अर्थव्‍यवस्‍था के रूप में भारत की स्थिति की पुष्टि करते हुए मुद्रा कोष ने अनुमानों में संशोधन की वजह अनुकूल बाहरी परिस्थितियों को बताया।

वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर वर्ष 2025 में तीन प्रतिशत और 2026 में तीन दशमलव एक प्रतिशत रहने का अनुमान है। पूर्व अनुमानों से यह मामूली वृद्धि अमरीकी शुल्‍कों के आशा से कम असर, और वित्‍तीय स्थितियों में सुधार के कारण होगी। चीन की आर्थिक वृद्धि दर 2025 में चार दशमलव आठ प्रतिशत और 2026 में चार दशमलव दो प्रतिशत रहने की उम्मीद है। जबकि, अमरीका की वृद्धि दर 2025 में एक दशमलव नौ प्रतिशत और 2026 में दो प्रतिशत रहने का अनुमान है।

Editor

Recent Posts

फिजी के वित्त मंत्री एसरोम यूसुफ इमैनुएल ने नई दिल्ली में महालेखा नियंत्रक भवन का दौरा किया

भारत की महालेखा नियंत्रक (सीजीए) टीसीए कल्याणी ने आज नई दिल्ली के महालेखा नियंत्रक भवन…

7 घंटे ago

डाक विभाग और NSE ने भारतीय डाक के माध्यम से म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

सरकार के संचार मंत्रालय के डाक विभाग (डीओपी) ने आज भारत के अग्रणी स्टॉक एक्सचेंज,…

7 घंटे ago

BCCI ने वर्ष 2025-26 सत्र के लिए सीनियर पुरुष और महिला टीमों के खिलाडियों के वार्षिक अनुबंध की घोषणा की

बीसीसीआई ने सीनियर पुरुष और महिला टीमों के खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंधों की घोषणा कर…

8 घंटे ago

भारत ने सऊदी अरब के रियाद में आयोजित विश्व रक्षा प्रदर्शनी 2026 में अपनी स्वदेशी रक्षा सामर्थ्य का प्रदर्शन किया

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के नेतृत्व में उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने 8-9 फरवरी,…

8 घंटे ago

TDB-DST ने स्वदेशी 700 बार-हाइड्रोजन भंडारण प्रणालियों में सहयोग के लिए मेसर्स गुडलाइफ मोबिलिटी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने उन्नत…

8 घंटे ago

CSIR-NISCPR ने मानव-केंद्रित कृत्रिम बुद्धिमत्ता और ऊर्जा सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया

सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर), नई दिल्ली ने भारत-एआई इम्पैक्ट समिट 2026…

8 घंटे ago