भारत

पंजाब कैबिनेट की हुई बैठक में मौजूदा स्थिति के मद्देनज़र एंटी ड्रोन प्रणाली खरीदने पर फैसला लिया गया

पंजाब मंत्रिमंडल ने नौ ड्रोन रोधी प्रणाली खरीदने का फ़ैसला किया है। इन्‍हें नशीली दवाइयों के अवैध व्‍यापार से संबंधित आतंकवाद पर नज़र रखने के लिए सीमा सुरक्षा बल के साथ समन्वय कर राज्य के छह सीमावर्ती ज़िलों में तैनात किया जाएगा। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मीडिया को बताया कि राज्‍य सरकार ने आतंकवाद पीड़ितों और संघर्ष में घायल नागरिकों को अपनी ‘फ़रिश्ते योजना’ में शामिल करने का फ़ैसला किया है। हमारे संवाददता ने बताया है कि इस योजना के तहत सरकार द्वारा किसी भी अस्पताल में मुफ़्त इलाज मुहैया कराया जाता है।

पंजाब कैबिनेट की कल हुई बैठक में मौजूदा स्थिति के मद्देनज़र एंटी ड्रोन प्रणाली खरीदने पर फैसला लिया गया। यह एंटी ड्रोन प्रणाली राज्य के छह सीमावर्ती जिलों में बी एस एफ के साथ तालमेल कर लगाई जाएगी। इसके साथ ही उच्चतम स्तर की तैयारियाँ सुनिश्चित करने के लिए राज्य की अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत किया गया है। सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा को और बढ़ाने के लिए पंजाब पुलिस के घातक दस्ते तैनात किये जा रहे हैं। आम लोगों को किसी भी तरह की प्रशासनिक असुविधा न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों और वरिष्ठ आई ए एस अधिकारियों को जिलों में तैनात किया गया है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

3 घंटे ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

3 घंटे ago

इंडिगो की फ्लाइट की दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई

इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट की आज सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेवर एयरपोर्ट) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमान पत्तन का…

3 घंटे ago

अंतर-राज्य संरक्षण प्रयासों से गुजरात में एक दशक बाद गोडावन के चूजे को सफलता पूर्वक अंडे से निकाला गया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज गंभीर रूप से लुप्तप्राय…

3 घंटे ago